मध्य प्रदेश के गृह मंत्री ने डीजीपी को ट्विटर के खिलाफ कार्यवाही के दिए निर्देश

By सुयश भट्ट | Jun 29, 2021

भोपाल। भारत का गलत नक्शा दिखाने के मामले में अब  ट्विटर की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने डीजीपी को ट्विटर के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। बता दें कि ट्विटर ने कश्मीर, लेह और लद्दाख को भारत के नक्शे से बाहर दिखाया था। जिसके बाद सोशल मीडिया में ट्विटर को प्रतिबंधित किए जाने की मांग की जा रही है। साथ ही साथ ट्विटर पर  कार्रवाई की भी मांग की जा रही है। इस मामले में ट्विटर इंडिया के एमडी मनीष माहेश्वरी के खिलाफ यूपी के बुलंदशहर में मामला दर्ज किया है।

वहीं अब गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने ट्विटर के इस कृत्य पर अपनी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने इसे अशोभनीय और आपराधिक कृत्य बताया है। नरोत्तम  ने एमपी पुलिस को मामले की जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने डीजीपी विवेक जौहरी को ट्विटर के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।

प्रमुख खबरें

RTI से खुलासा: Jewar की आहट से हिंडन एयरपोर्ट हुआ वीरान, 16 Routes पर लगा ताला

नाविक बिना डर के...ट्रंप को सामनेबिठाकर G7 के मंच से PM मोदी ने भारतीयों की मौत पर दिया दुनिया को क्लीयर मैसेज

PM SHRI विवाद पर Kerala CM का बड़ा बयान: पाठ्यक्रम तय करने का अधिकार सिर्फ राज्य का

रांची में RSS दफ्तर पर हमला, Babulal Marandi बोले- कानून व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती, जांच तेज