पहले चरण के कोरोना वैक्सीनेशन में मध्य प्रदेश देश में दूसरे स्थान पर, सोमवार से दूसरा चरण होगा शुरू

By दिनेश शुक्ल | Feb 28, 2021

भोपाल। कोविड-टीकाकरण के प्रथम चरण में मध्य प्रदेश में 6.51 लाख हेल्थ केयर एवं फ्रंट लाइन वर्कर्स को संयुक्त रूप से प्रथम डोज का दिया गया है। यह कुल चिन्हित हितग्राहियों का 85 फीसदी है। इनमें से 1.60 लाख यानी 46 फीसदी हेल्थ केयर वर्कर्स को कोरोना का दूसरा डोज दिया जा चुका है। प्रथम चरण में मध्य प्रदेश टीकाकरण के मामले में दूसरे स्थान पर है। यह जानकारी प्रदेश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने रविवार को आयोजित प्रेसवार्ता में दी।

इसे भी पढ़ें: सिंधिया बोले व्यक्ति छोटा या बड़ा जन्म व पद से नहीं, कर्म से बनता है

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने बताया कि दूसरे चरण में मध्य प्रदेश के 186 अस्पतालों में टीकाकरण की सुविधा रहेगी, जिनमें प्रदेश के सभी 51 जिला अस्पताल, 84 सिविल अस्पताल, 13 सरकारी महाविद्यालय के अलावा तीन निजी महाविद्यालय और 35 निजी अस्पताल शामिल  हैं। सरकारी अस्पताल में टीका निशुल्क लगाया जाएगा, जबकि निजी अस्पताल में 250 रुपये शुल्क लिया जाएगा। इसमें 100 रुपये सर्विस चार्ज और 150 रुपये डोज की कीमत शामिल है। इस चरण में प्रदेश के 71.62 लाख नागरिकों को टाकाकरण करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि दूसरे चरण के लिए मध्यप्रदेश को 16.63 लाख वैक्सीन डोज का आवंटन किया गया है, जिसमें से 7 लाख डोज प्रदेश को प्राप्त हो चुके हैं। 

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा