मध्य प्रदेश देश का पहला राज्य, जहाँ है 36 जिलों में वन स्टॉप सेंटर आईएसओ प्रमाण पत्र प्राप्त

By दिनेश शुक्ल | Jun 10, 2020

भोपाल। वन स्टॉप सेंटर की सहायता के लिए स्थानीय स्तर पर रिसोर्स ग्रुप गठित किया जाए, जिसमें सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व हो। प्रमुख सचिव महिला बाल विकास अशोक शाह मंत्रालय में वन स्टॉप सेंटर की गतिविधियों की समीक्षा के दौरान उक्त निर्देश दिये। बैठक में संचालक महिला बाल विकास श्रीमती स्वाति मीणा नायक भी उपस्थिति थीं। प्रमुख सचिव शाह ने कहा कि वन स्टॉप सेंटर की मॉनिटरिंग के लिए गठित राज्य स्तरीय समिति की बैठक शीघ्र आयोजित करें। सभी वन स्टॉप सेंटर पर वर्ष में एक बार कार्यक्रम आयोजित कर समाज के सभी प्रबुद्ध जनों, अशासकीय संस्थाओं चिकित्सक, विधिक अधिकारी और प्रशासन के अधिकारियों को आमंत्रित कर सेंटर की जानकारी से अवगत कराएं। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर अधिकारियों का समूह बनाया जाए, जो विपत्ति ग्रस्त महिलाओं की सहायता में सहयोग करें। सामाजिक मान्यता और कुरीतियों की रोकथाम के लिए कार्यशाला भी आयोजित करें।

प्रमुख खबरें

लोकतंत्र से खिलवाड़ बंद हो: Arvind Kejriwal का दावा, BJP विरोधी मतदाताओं के Delete हो रहे Vote

CEA V Anantha Nageswaran ने MSME के लिए RBI के NPA नियमों की समीक्षा की मांग की

केरल Assembly में आएगा वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल का विधेयक, VD Satheesan ने दी जानकारी

Kerala High Court ने रद्द किया SIT का फैसला, ED रिपोर्ट पर Vijayan के खिलाफ FIR के निर्देश