Madhya Pradesh: कमलनाथ का राज्य में कांग्रेस सरकार आने पर महिलाओं को प्रतिवर्ष 18 हजार रुपये देने का वादा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 05, 2023

भोपाल। मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार की ‘‘मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना’’ की शुरुआत के ठीक पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कांग्रेस के राज्य की सत्ता में आने पर महिलाओं को 18 हजार रुपये की वार्षिक सहायता देने के लिए एक योजना शुरु करने का वादा किया। राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना का शुभारंभ किया जिसमें पात्र महिलाओं को एक हजार रुपये यानी प्रतिवर्ष 12 हजार रुपये की सहायता दी जाएगी। मध्य प्रदेश में इस साल नवंबर में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है और उससे पहले राज्य सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्षी कांग्रेस, दोनों ही महिलाओं को लुभाने का प्रयास कर रही हैं। मध्यप्रदेश में 2,60,23,733 महिला मतदाता हैं।

इसे भी पढ़ें: नागालैंड, मेघालय और त्रिपुरा में जीत के बाद शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे PM Modi, जानें पूरी जानकारी

चौहान को ‘‘घोषणा मशीन’’ करार देते हुए कमलनाथ ने कहा कि उनकी पार्टी इस वादे से पीछे नहीं हटेगी क्योंकि उसने मध्य प्रदेश की महिलाओं को ‘‘देश में सबसे अधिक आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लिया है।’’ मुख्यमंत्री चौहान ने मध्य प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना का शुभारंभ रविवार को यहां जंबूरी मैदान में एक समारोह में किया। इस योजना के तहत आयकर नहीं देने वाले परिवार जैसी कुछ शर्तों के तहत महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रुपये की सहायता दी जाएगी।

प्रमुख खबरें

Sri Lanka की जेल में Drug Mafia का खूनी खेल, दो गुटों के संघर्ष में 26 लोगों की दर्दनाक मौत

Iran का बड़ा दावा: Ayatollah Khamenei बनेंगे दूसरे Imam Hussain, याद रखी जाएगी शहादत

England T20 Series: लगातार दूसरी हार से Team India पर संकट, मिडिल ऑर्डर की नाकामी बनी सबसे बड़ी वजह।

Fitness पर उठे थे सवाल, Captain Sophie Molineux ने World Cup जिताकर आलोचकों का मुंह किया बंद