KIYG 2022: मध्य प्रदेश ने किया शानदार प्रदर्शन, Water Sports के डेब्यू में जीते Gold Medal

By रितिका कमठान | Feb 03, 2023

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 के तीसरे दिन ऐतिहासिक दिन पर मेजबानों ने अपनी राजधानी शहर के खूबसूरत अपर लेक क्षेत्र में कयाकिंग और कैनोइंग में सभी चार स्वर्ण पदक जीतकर धूम मचा दी। K-2 1000 मीटर लड़कों की स्प्रिंट जोड़ी नितिन वर्मा और रिमसन मैरेम्बम ने सबसे पहले लाइन पार की। नितिन और रिमसन इसी के साथ खेलो इंडिया यूथ गेम्स के चौथे संस्करण के पहले स्वर्ण पदक विजेता भी बन गए है।

 

इसके अलावा महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के राज्यों ने भी खेलो इंडिया यूथ गेम्स में गोल्ड मेडल हासिल किए है। टेबल टेनिस में दोनों राज्यों ने स्वर्ण पदक जीतने में सफलता हासिल की है। हालांकि ये दिन पूरा मध्य प्रदेश के ही नाम पर था। मध्य प्रदेश ने अपनी अद्भुत वॉटर स्पोर्ट्स में प्राकृतिक कौशल का प्रदर्शन किया। इन खेलों में मध्य प्रदेश ने चार स्वर्ण जीते। आधिकारिक बयान के मुताबिक ओडिशा और तेलंगाना पानी में अन्य शीर्ष प्रदर्शनकर्ता थे, जिन्होंने कुल छह रजत और कांस्य पदक जीते।

 

इंदौर के अभय प्रशाल में हो रहे टेबल टेनिस प्रतियोगिता में भी लड़कों और लड़कियों के युगल मुकाबलों में दो स्वर्ण पदक महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश की टीम को मिले है। महाराष्ट्र ने लड़कियों की श्रेणी में और उत्तर प्रदेश ने लड़कों की श्रेणी में स्वर्ण पदक हासिल किया है।

 

लड़कियों के युगल फाइनल में पृथा वर्तिकर और जेनिफर वर्गीज ने रिशा मीरचंदानी और तनीश कोटेचा को 3-0 (13-11, 11-9, 11-7) से मात दी। बॉयज डबल्स का फाइनल चार गेम तक चला लेकिन उत्तर प्रदेश के दिव्यांश श्रीवास्तव और सार्थ मिश्रा ने पश्चिम बंगाल के सुजल बनिक और बोधिसत्व चौधरी को 3-1 (8-11, 11-8, 11-6, 11-8) से हराया। वहीं कांस्य रदक लड़कियों की श्रेणी में कर्नाटक और लड़कों की श्रेणी में महाराष्ट्र के पास गया।

 

गौरतलब है कि मेजबान राज्य मध्य प्रदेश के पांच शहरों और 11 स्थानों पर एक दर्जन खेल खेले गए। भोपाल के इंडोर हॉल में वॉलीबॉल सेमीफाइनल खेले जाने की तैयारी है। इसके अलावा, ग्वालियर में एमपी बैडमिंटन अकादमी में लड़कों और लड़कियों का एकल के लिए सेमी-फाइनल होना है। 

 

जबलपुर में आर्चरी की प्रतियोगिता शुरु हुई है। वहीं जिम्नास्ट और योग की प्रतियोगिताएं उज्जैन में शुरू हो गई है। इंदौर में लड़कों और बालाघाट में लड़कियों के लिए फुटबॉल के गेम की प्रतियोगिता भी शुरू हुई है। भोपाल के बाहरी इलाके में एमपी अकादमी शूटिंग रेंज में भी शूटिंग की शुरुआत की गई है। जबलपुर के रानीताल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खोखो का आयोजन हो रहा है। जल्द ही दिल्ली में साइकलिंग और मंडला में पारंपरिक मार्शल आर्ट्स गटका की शुरुआत होगी। 

प्रमुख खबरें

DC vs LSG IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को दी मात, प्लेऑफ के लिए Delhi की राह मुश्किल

कोई ‘लहर’ नहीं है, प्रधानमंत्री Narendra Modi की भाषा में केवल ‘जहर’ है : Jairam Ramesh

Rae Bareli से Rahul का चुनाव लड़ना India गठबंधन का हौसला बढ़ाने वाला: Pilot

महा विकास आघाडी Maharashtra में लोकसभा चुनाव में अधिकतम सीट जीतेगा : Aditya Thackeray