मध्य प्रदेश में 4.21 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश, कोई नया टैक्स नहीं, लाडली बहना पर सबसे अधिक खर्च

By अंकित सिंह | Mar 12, 2025

मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने 2025-26 के लिए राज्य का 4,21,032 करोड़ रुपये का बजट पेश किया। मध्य प्रदेश के वित्त वर्ष 2025-26 के बजट में कोई नया कर प्रस्तावित नहीं है। बजट में अनुसूचित जनजातियों के लिए 47,296 करोड़ रुपये, अनुसूचित जातियों के लिए 32,633 करोड़ रुपये के प्रस्ताव है। लाडली बहना योजना के लिए 18,669 करोड़ रुपये आवंटित किया गया है। इसके साथ ही ओंकारेश्वर लोक को उज्जैन के महाकाल लोक गलियारे की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। 

राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इसे हर वर्ग के विकास और विश्वास का बजट बताया। उन्होंने कहा कि सशक्त नारी समृद्ध मध्यप्रदेश की आधारशिला है और मध्य प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री लाड़ली बहना और लाड़ली लक्ष्मी जैसी योजनाओं के माध्यम से महिलाओं के जीवन स्तर को उन्नत करने हेतु कृतसंकल्पित है। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री मोहन यादव और उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा की सराहना करना चाहता हूं। यह बजट विकसित मध्य प्रदेश के लिए है, पीएम मोदी के विकसित भारत विजन को पूरा करने के लिए है। यह बजट राज्य के विकास और लोगों के कल्याण को एक नई दिशा दे रहा है। 

इसे भी पढ़ें: कान्हा राष्ट्रीय उद्यान में में नक्सलियों से मुठभेड़, सुरक्षा बलों ने एक को किया ढेर, तलाशी अभियान जारी

राज्य मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने कहा कि हर राज्य को पीएम के विकसित भारत 2047 के संकल्प में योगदान देना होगा। यह बजट उसी दिशा में रखा गया है। प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि यह मध्य प्रदेश के विकास का बजट है। बजट 2047 के रोडमैप के अनुरूप है। मैं मुख्यमंत्री और सरकार को धन्यवाद देता हूं। धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने कहा कि यह सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाला बजट है। मध्य प्रदेश को पर्यटन के मामले में कैसे आगे बढ़ाया जाए, इस पर हमने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। यह अपने आप में एक अच्छा बजट है। यह मध्य प्रदेश को आगे ले जाने वाला बजट है। 

प्रमुख खबरें

महिला टी20 एशिया कप में भारत की शानदार शुरुआत, थाईलैंड को 94 रन से हराया

नेपाल बाढ़: गंडक नदी से कुशीनगर में 13 शव बरामद, जिले के चार कर्मचारी लापता

महिला टी20 एशिया कप: भारत ने थाईलैंड को 94 रन से हराया, दीप्ति और शेफाली चमकीं

असम में बुनियादी ढांचे के विकास पर 50,000 करोड़ रुपये खर्च करेगी राज्य सरकार