Madhya Pradesh: 'बिखर रहा INDI Alliance', Rajnath singh बोले- कांग्रेस के लिए परिवार ही सबकुछ

By अंकित सिंह | Nov 06, 2023

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मध्य प्रदेश के ग्वालियर में प्रचार करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। राजनाथ ने दावा किया कि जहां-जहां कांग्रेस की सरकारें हैं, वहां सरकारी  कर्मचारियों को समय से वेतन मिलना मुश्किल हो जाता है। उन्होंने कहा कि जो योजनाएं शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश में लागू की हैं मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि देश के किसी राज्य में इतनी योजनाएं किसी मुख्यमंत्री ने नहीं की होगी। उन्होंने कहा कि बीजेपी का मानना ​​है कि जनता ही सबकुछ है और कांग्रेस के लिए परिवार ही सबकुछ है। 

इसे भी पढ़ें: हमास-इजरायल जंग, रूस-यूक्रेन युद्ध..सभी का समाधान नई दिल्ली से निकलेगा? बाइडेन के 2 पॉवरफुल मंत्री टू प्लस टू वार्ता करने आ रहे भारत

रायसेन में राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस की जितनी भी केंद्र में सरकारें रही हैं उन पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा है। उन्होंने कहा कि भारत क्या दुनिया में कोई नहीं कह सकता कि हमारे किसी भी मंत्री ने भ्रष्टाचार किया है। उन्होंने कहा कि हमारे यहां किसी पर भ्रष्टाचार का आरोप लग जाएगा तो हम सीधे निकाल बाहर करेंगे, बिल्कुल दूध में गिरी मक्खी की तरह... हम केवल सरकार बनाने के लिए नहीं बल्कि देश बनाने के लिए पार्टी चलाते हैं। उन्होंने कहा कि जो काम कांग्रेस पचास-पचपन साल में नहीं कर पाई वह हमारी सरकारों ने कुछ वर्षों में करके दिखाया है। मध्य प्रदेश की विकास दर भारत की औसत विकास दर से अधिक है। यही कारण है कि आज मध्य प्रदेश बीमारू राज्य की श्रेणी से बाहर निकल आया है। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर