मध्यप्रदेश: शाजापुर में दो गाड़ियों की आमने-सामने हुई टक्कर में दो लोगों की मौत, दो लोग घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 21, 2025

मध्यप्रदेश के शाजापुर जिले में रविवार को दो गाड़ियों की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य ल‍ोग घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना शाजापुर जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर आगर-दुपाड़ा रोड पर कटवरिया गांव के पास हुई। दुपाड़ा चौकी प्रभारी अंकित इतवाडिया ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि मांगीलाल शर्मा (35) अपनी कार में सब्जी लेकर बाजार जा रहे थे जबकि वाहिद खान (28) दुपाड़ा इलाके की ओर जा रहे थे कि तभी उनके वाहनों की आमने-सामने की टक्कर हो गयी।

उन्होंने बताया कि खान के साथ यात्रा कर रहे दो अन्य लोग घायल हो गए और उन्हें शाजापुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अधिकारी ने बताया कि खान एक कुख्यात अपराधी था और उसके खिलाफ 10 से अधिक मामले दर्ज थे तथा प्रशासन ने उसके खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) लगाया हुआ था। उन्होंने बताया कि जेल में बंद खान 16 सितंबर को जमानत पर रिहा हुआ था।

प्रमुख खबरें

केरल में माता-पिता की अनदेखी करने पर होगी 3 साल की जेल, CM Satheesan ने दी चेतावनी

CII Report: निजी क्षेत्र के निवेश में बड़ा उछाल, परियोजनाएं 58.5 प्रतिशत बढ़कर 26.6 लाख करोड़ हुईं

BJP का Rahul Gandhi पर तंज, विदेशी धरती से राजनीतिक करियर नहीं संवर सकता

Jewar Airport में 30 हजार करोड़ के निवेश पर Congress का सवाल, नहीं शुरू हुई अंतरराष्ट्रीय उड़ान