Madmaheshwar Temple: Rudraprayag में प्रशासन की देखरेख में शुरू हुई यात्रा

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 20, 2026

रुद्रप्रयाग जिले में खराब रास्ते और पैदल पुल क्षतिग्रस्त होने के कारण रोकी गई श्री मदमहेश्वर मंदिर की यात्रा प्रशासन की निगरानी में बुधवार से फिर शुरू कर दी गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पुलिस, राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) और अन्य बचाव दलों की तैनाती समेत आवश्यक इंतजाम किए गए हैं।

अधिकारियों के मुताबिक निर्धारित समयानुसार सुबह साढ़े छह से नौ बजे, सुबह साढ़े दस बजे से दोपहर एक बजे और दोपहर ढाई बजे से शाम छह बजे तक ट्रॉली संचालित होगी। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से भी अपील की है कि वे यात्रा के दौरान सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए ही आगे बढ़ें। रुद्रप्रयाग जिले में 11,473 फीट की ऊंचाई पर स्थित मदमहेश्वर मंदिर की यात्रा को जोखिमपूर्ण पैदल रास्ते, प्रतिकूल मौसम और मोरखण्डा नदी पर बने लकड़ी के पुल के बह जाने के बाद आवागमन के लिए प्रयुक्त की जा रही ट्रॉली की सीमित क्षमता को देखते हुए सात अगस्त को अस्थाई रूप से रोक दिया गया था।

प्रमुख खबरें

Noida कारोबारी से 1.13 करोड़ की Cyber Fraud, शेयर बाजार में निवेश का दिया झांसा

Jaipur Police ने महेश की हत्या के आरोप में पत्नी कविता और प्रेमी गणेश को गिरफ्तार किया

NASA Swift telescope को उच्च कक्षा में भेजने का प्रयास बंद, इस साल पृथ्वी पर गिरेगी

Amit Shah ममल्लापुरम में Southern Zonal Council बैठक की करेंगे अध्यक्षता