सहारनपुर में सात साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी मदरसा शिक्षक गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 25, 2022

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के नकुड़ थाना क्षेत्र में सात साल की बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोपी मदरसा शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सहारनपुर के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सूरज राय ने शनिवार को बताया कि नकुड़ थाना क्षेत्र में सात साल की बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोपी मदरसा शिक्षक जमीर को पुलिस ने शुक्रवार रात गिरफ्तार कर लिया और विधिक प्रक्रिया पूरी कर जेल भेज दिया।

इसे भी पढ़ें: अमरनाथ यात्रा से पहले अंतरराष्ट्रीय सीमा पर व्यापक तलाशी अभियान चलाया गया

राय के मुताबिक, नकुड़ थाना क्षेत्र के एक कस्बे में एक व्यक्ति ने मदरसा शिक्षक जमीर पर बुधवार को अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। उन्होंने बताया कि शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया था कि मदरसा शिक्षक ने बच्ची को धमकी दी थी कि अगर उसने इस घटना के बारे में अपने परिजनों को बताया कि वह उसे मार डालेगा।

इसे भी पढ़ें: शाहरुख खान ने सिनेमा में पूरे किए 30 साल, ‘पठान’ का पहला पोस्टर जारी

राय के अनुसार, आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Bangladesh की नई BNP सरकार का शपथ ग्रहण, India-China समेत 13 देशों को भेजा न्योता

Team India का सपना, एक पारी से स्टार बने Vaibhav Sooryavanshi ने Cricket Career के लिए छोड़ी Board Exam

Asia Cup में Team India की शानदार वापसी, Pakistan को 8 विकेट से हराकर चखा पहली जीत का स्वाद

T20 World Cup 2026: Ishan Kishan के तूफान में उड़ी पाकिस्तानी टीम, भारत की धमाकेदार जीत