जय श्रीराम का नारा लगाने से मना करने पर मदरसा छात्रों की पिटाई, मुकदमा दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 12, 2019

उन्नाव (उप्र)। उन्नाव जिले में कथित रूप से  जय श्रीराम  का नारा लगाने से इनकार करने पर मदरसे के चार छात्रों से मारपीट किये जाने का मामला सामने आया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी (नगर) उमेश चंद्र त्‍यागी ने दर्ज रिपोर्ट के हवाले से शुक्रवार बताया कि एबी नगर स्थित मदरसा दारूल उलूम फैज-ए-आम में पढ़ने वाले चार छात्र गुरुवार को जीआईसी मैदान में क्रिकेट खेलने गये थे। वहां पहले से ही खेल रहे कुछ युवकों ने मदरसा छात्रों से जय श्रीराम  का नारा लगाने को कहा। 

इनकार करने पर उन्होंने उनकी बल्ले और स्टम्प से पिटाई की। इस वारदात में मदरसे के चारों छात्रों को चोटें आयीं। उन्होंने बताया कि छात्रों ने मदरसे पहुंचकर आपबीती बतायी। मदरसे के प्रधानाचार्य मौलाना निसार अहमद की तहरीर पर पुलिस ने आदित्य शुक्ला, क्रांति, कमल तथा एक अन्‍य अज्ञात युवक के खिलाफ धारा 323 (मारपीट), 352 (हमला), 504 (शांति भंग के लिये जबरन अपमान) और 506 (धमकाने) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। 

इसे भी पढ़ें: भाजपा धन बल, डर का प्रयोग कर सरकारें गिरा रही है: राहुल गांधी

इस घटना को लेकर शुक्रवार की सुबह विभिन्‍न कथित हिन्दू संगठनों के पदाधिकारियों ने अभियुक्तों पर प्राथमिकी दर्ज किये जाने के विरोध में कोतवाली के बाहर हंगामा किया। तनाव देखते हुए प्रशासन ने शहर के प्रमुख मार्गों पर बड़े पैमाने पर पुलिस बल तैनात कर दिया है। शुक्रवार को जुमे की नमाज के मद्देनजर शहर की सभी मस्जिदों के बाहर व्यापक पुलिस बल तैनात कर दिया गया। इलाके में फिलहाल शांति है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

T20 World Cup 2026 के फाइनल में पहुंचा न्यूजीलैंड, चोकर्स का टैग नहीं हटा पाई साउथ अफ्रीका

Rajya Sabha के लिए कल नामांकन करेंगे Nitish Kumar, अमित शाह भी रहेंगे मौजूद, निशांत जदयू में होंगे शामिल

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2026 में ‘भारत पवेलियन’ का किया उद्घाटन

Iran कर रहा ताबड़तोड़ हमला! अब तुर्की की ओर दाग दी बैलिस्टिक मिसाइल, NATO ने हवा में कर दिया तबाह