Magh Gupt Navratri 2024: इस साल 10 फरवरी से शुरू हुई माघ गुप्त नवरात्रि, जानिए घटस्थापना का मुहूर्त

By अनन्या मिश्रा | Feb 10, 2024

हिंदू धर्म में नवरात्रि सबसे पवित्र पर्व माना जाता है। आपको बता दें कि धार्मिक शास्त्रों के मुताबिक कुल 4 नवरात्रि होती हैं। जिनमें चैत्र नवरात्रि, शारदीय नवरात्रि और दो गुप्त नवरात्रि होती हैं। एक गुप्त नवरात्रि माह महीने में और दूसरी गुप्त नवरात्रि आषाढ़ महीने में पड़ती है। चैत्र और शारदीय नवरात्रि में धूमधाम से मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। वहीं गुप्त नवरात्रि में मां काली और दस महाविद्याओं की गुप्त रूप से पूजा-अर्चना की जाती है। 


माघ प्रतिपता से लेकर नवमी तिथि तक मां दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है। गुप्त नवरात्रि का तंत्र-मंत्र की विद्या और साधना के लिए विशेष महत्व होता है। ऐसे में आज इस अआर्टिकल के जरिए हम आपको माघ गुप्त नवरात्रि के घटस्थापना का शुभ मुहूर्त और महत्व के बारे में बताने जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: Mauni Amavasya 2024: मौनी अमावस्या पर स्नान-दान का होता है अधिक महत्व, जानिए महत्व और शुभ मुहूर्त


माघ नवरात्रि 2024

माघ मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से लेकर नवमी तक गुप्त नवरात्रि होती है। इस दौरान मां दुर्गा के 10 स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाती है। इस बार माघ गुप्त नवरात्रि की शुरूआत 10 फरवरी 2024 से हो रही है। वहीं इसकी समाप्ति 18 फरवरी 2024 को होगी।


घटस्थापना मुहूर्त

माघ गुप्त नवरात्रि की प्रतिपदा तिथि की शुरूआत- 10 फरवरी 2024 दिन शनिवार सुबह 04:28 मिनट से 11 फरवरी को रात 12:47 मिनट तक

घटस्थापना की शुभ मुहूर्त- 10 फरवरी 2024 दिन शनिवार की सुबह 08:45 मिनट से लेकर 10:10 मिनट तक। इस दौरान घटस्थापना का शुभ मुहूर्त सिर्फ 1 घंटा 25 मिनट है।


10 महाविद्याओं की होती है साधना

मां काली

मां तारा

मां त्रिपुर सुंदरी

मां भुवनेश्वरी

मां छिन्नमस्ता

मां त्रिपुर भैरवी

मां धूमावती

मां बगलामुखी

मां मातंगी

मां कमला


गुप्त नवरात्रि का महत्व

माघ मास की गुप्त नवरात्रि में माता रानी की गुप्त रूप से पूजा की जाती है। बता दें कि सिद्धि पाने के लिए साधक, अघोरी और तांत्रिक आदि तंत्र-मंत्र कर गुप्ता साधना करते हैं। वहीं सामान्य लोग भी मां दुर्गा की गुप्त आराधना कर सारी समस्याओं से मुक्ति पा सकते हैं। बताया जाता है कि गुप्त नवरात्रि में पूजा, अनुष्ठान और व्रत को गुप्त रखना चाहिए। साथ ही जो पूजा-आराधना आप करते हैं, उसको किसी के साथ साझा नहीं करना चाहिए। क्योंकि पूजा जितनी गुप्त होगी, आपकी मनोकामना भी उतनी जल्दी पूरी होगी।

प्रमुख खबरें

प्रधानमंत्री बनने के बाद प्रेस कॉन्‍फ्रेंस क्‍यों नहीं करते नरेंद्र मोदी? PM ने खुद बताई वजह, मीडिया को लेकर भी कही बड़ी बात

क्यों प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं करते पीएम मोदी, खुद बताई वजह, दिया दिलचस्‍प जवाब

विश्व क्वालीफायर से पहले कोरिया में अभ्यास करेंगी तीरंदाज दीपिका

World Hypertension Day 2024: आधुनिक जीवन का अभिशाप है हाई ब्लडप्रेशर