उपग्रह संचार संपर्क से वंचित क्षेत्रों को जोड़ने का ‘जादुई हथियार’: Sunil Mittal

By Prabhasakshi News Desk | Oct 21, 2024

नयी दिल्ली । भारती एयरटेल के चेयरमैन सुनील मित्तल ने सोमवार को कहा कि उपग्रह संचार संपर्क से वंचित दूरदराज के क्षेत्रों को जोड़ने का एक ‘जादुई हथियार’ है। उन्होंने कहा कि कंपनियों के पास अब उपग्रह संपर्क का लाभ उठाकर उन दूरदराज क्षेत्रों को जोड़ने का नया तथा बेहतरीन अवसर है, जहां अभी तक संपर्क या कनेक्टिविटी नहीं पहुंची है। राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित ‘एनडीटीवी वर्ल्ड समिट’ में मित्तल ने कहा कि दुनिया में करीब दो अरब लोग अब भी इंटरनेट से वंचित हैं और भारतीय संदर्भ में भी ऐसे क्षेत्र हैं... जैसे रेगिस्तान, जंगल, समुद्र तट के बड़े हिस्से जहां न तो मोबाइल संपर्क और न ही फाइबर संभव है। 

प्रमुख खबरें

पक्षपाती और कानून के खिलाफ: राज्यसभा नामांकन रद्द होने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन

Middle East Tension | दावों और खंडन का दौर! डोनाल्ड ट्रंप बोले- हमलों के बाद ईरान ने किया सीधा फोन, तेहरान ने कहा- सरासर झूठ

भारत सरकार का बड़ा फैसला: 22% से 30% इथेनॉल वाले पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी खत्म

Bihar में बैंकों की मनमानी पर Samrat सरकार का अल्टीमेटम, खराब Performance पर बंद होगा Govt Deposit