Magnum का बड़ा दांव, 61.9% स्टेक के साथ Kwality Wall's पर किया बड़ा Takeover

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 31, 2026

मैग्नम आइस क्रीम नीदरलैंड्स ने क्वालिटी वॉल्स (इंडिया) लिमिटेड (केडब्ल्यूआईएल) में 61.9 प्रतिशत बहुलांश हिस्सेदारी का अधिग्रहण पूरा कर लिया है। इसके बाद कंपनी में प्रवर्तक वर्गीकरण में बदलाव हुआ है। केडब्ल्यूआईएल ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया, ‘‘ 30 मार्च 2026 को नए प्रवर्तक ने शेयर खरीद समझौते (एसपीए) और अन्य लागू कानूनों के अनुसार पूर्व प्रवर्तकों से बिक्री के लिए निर्धारित शेयर का अधिग्रहण किया।’’

इसके तहत नए प्रवर्तक (मैग्नम) ने पूर्व प्रवर्तक यूनिलीवर से केडब्ल्यूआईएल के कुल 145.44 करोड़ शेयर खरीदने पर सहमति जताई थी जो कंपनी की कुल शेयर पूंजी का 61.9 प्रतिशत है। केडब्ल्यूआईएल ने शीर्ष स्तर पर कुछ बदलावों की भी घोषणा की है। कंपनी ने अभिजीत भट्टाचार्य को अतिरिक्त निदेशक (गैर-कार्यकारी एवं गैर-स्वतंत्र) तथा निदेशक मंडल के चेयरमैन के रूप में नियुक्त करने को मंजूरी दी है। वहीं ऋतेश तिवारी ने कंपनी के अतिरिक्त निदेशक (गैर-कार्यकारी एवं गैर-स्वतंत्र) पद से इस्तीफा दे दिया है।

प्रमुख खबरें

सरकार ने ECMS के 31 नए विनिर्माण प्रस्तावों को ₹7,877 करोड़ की मंजूरी दी

Tata Power और IIT Bombay ने उन्नत स्वच्छ ऊर्जा पर मास्टर रिसर्च समझौता किया

Bain Capital ने Embassy REIT की 5.64% हिस्सेदारी 2,325 करोड़ रुपये में बेची

Afghanistan-India संबंधों से दोनों देशों को मिलेगा लाभ, दूतावास में बोले नूर अहमद नूर