जनरल नरवणे ने भारत फोर्ज और ARDE का किया दौरा, परियोजनाओं की समीक्षा भी की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 09, 2021

पुणे। सेना प्रमुख जनरल एम. एम. नरवणे ने शनिवार को भारत फोर्ज और आर्मामेंट रिसर्च एंड डेवलपमेंट इस्टाब्लिशमेंट (एआरडीई) का दौरा किया जहां उन्होंने देश के सशस्त्र बलों के आधुनिकीकरण के लिए चल रहे कार्यों को देखा। दक्षिणी कमान की तरफ से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि भारत फोर्ज के दौरे में जनरल को एयरोस्पेस निर्माण फैक्टरी, काफी हल्के होवित्जर, सुरक्षित वाहनों, छोटे हथियार और गोला-बारूद सहित चल रही रक्षा परियोजनाओं की जानकारी दी गई। सेना प्रमुख ने टेक्निकल एवं मैन्यूफैक्चरिंग इनोवेशन के कल्याणी केंद्र का भी दौरा किया जहां उन्हें थ्री डी प्रिंटिंग, मानव रहित वाहनों, नैनो टेक्नोलॉजी, एआई, थर्मल इमेजिंग आदि के बारे में जानकारी दी गई। 

प्रमुख खबरें

Narendra Modi Canada Visit | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11-12 दिसंबर को करेंगे कनाडा का दौरा, मार्क कार्नी के साथ द्विपक्षीय संबंधों को मिलेगी नई मजबूती

UNSC में भारत ने West Asia संघर्ष पर जताई गहरी चिंता

Amritsar को दहलाने की बड़ी साजिश नाकाम! पुलिस ने किया सीमा पार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, अत्याधुनिक हथियार बरामद, 5 संदिग्ध गिरफ्तार

Connaught Place में कॉजपा के मार्च से पहले Delhi Traffic Police ने जारी की एडवाइजरी