By अंकित सिंह | Jan 02, 2025
आगामी महाकुंभ मेले को देखते हुए, भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) पश्चिम क्षेत्र ने पुणे को प्रयागराज से जोड़ने वाली एक विशेष 'भारत गौरव ट्रेन' सेवा शुरू की है। 'प्रयागराज में महाकुंभ ग्राम आईआरसीटीसी टेंट सिटी' नामक पैकेज के तहत चलने वाली यह विशेष ट्रेन 15 जनवरी से 23 फरवरी तक चलेगी, जो पवित्र कार्यक्रम में भाग लेने वाले तीर्थयात्रियों के लिए एक सहज यात्रा अनुभव सुनिश्चित करेगी। यह पहल केंद्र सरकार के 'देखो अपना देश' कार्यक्रम के अनुरूप है, जिसका उद्देश्य घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देना है।
इकोनॉमी क्लास (स्लीपर): 22,940 रुपये
स्टैंडर्ड क्लास (3एसी): 32,440 रुपये
कम्फर्ट क्लास (2AC): 40,130 रुपये
कुंभ मेला हर 3 साल में, अर्ध कुंभ मेला हर 6 साल में और महाकुंभ मेला हर 12 साल में आयोजित किया जाता है। पिछला महाकुंभ मेला वर्ष 2013 में आयोजित किया गया था। इसके बाद 2019 में अर्ध कुंभ मेला आयोजित किया गया था। अब वर्ष 2025 में महाकुंभ मेला आयोजित किया जा रहा है और यह भव्य होगा। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 29 जनवरी 2025 को सिद्धि योग में महाकुंभ मेला 2025 का आयोजन होने जा रहा है. सनातन धर्म में आस्था रखने वालों के लिए यह सबसे बड़ा त्योहार है।