Maha Shivratri 2025: फलाहर में बनाएं कुट्टू के आटे की रोटी, नोट करें रेसिपी

By दिव्यांशी भदौरिया | Feb 20, 2025

सनातन धर्म महाशिवरात्रि का पर्व काफी महत्वपूर्ण होता है। महाशिवरात्रि का पर्व बड़े ही उत्साह से मनाया जाता है यह पर्व भोलेनाथ को समर्पित है। यह दिन शिव के विवाह दिवस का प्रतीक है। फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को महाशिवरात्रि मनाई जाती है, इस बार महाशिवरात्रि 26 फरवरी 2025 बुधवार को मनाई जाएगी। अगर आप इस दिन व्रत रख रहे हैं, तो फलाहर में कुट्टू को रोटी को जरुर बना सकते हैं।

- 1 किलो कुट्टू का आटा

- 4 उबले हुए आलू

- 2 चम्मच सेंधा नमक

- 2 चम्मच देसी घी

कुट्टू के आटे की रोटी बनाने का तरीका

कूट्टू आटे की रोटी बनाने के लिए सबसे पहले गैस पर आलू उबालने के रख दें। जब आलू उबल जाएं तो इन्हे छीलकर एक बर्तन में रख दीजिए। फिर कुट्टू का आटा छानकर अब इसमें उबले हुए आलू मैश कर लें। फिर आप इसमें नमक और देसी घी डालें। सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें और बाद में आटा को गूंथकर तैयार कर लें। आटा गूंथने के तुरंत बाद रोटी बनाना शुरु कर दें। तवा गर्म होने दें, इसके बाद आप आप आटे की लोई तोड़कर रोटी बेल लें। रोटी को गरम तवे पर डाल दें। एक तरफ से रोटी सिक जाए तो पलटवार दूसरी तरफ से भी सेंक लें। आपकी कुट्टू के आटे की रोटी बनकर तैयार है। इसको आप घी लगाकर गरमागरम आलू की सब्जी या फिर दही के साथ सेवन कर सकते हैं। 

प्रमुख खबरें

Niphad में UBT नेता के विरोध पर भड़का प्रशासन, Chief Officer ने पुलिस कार्रवाई की मांग की

Hyderabad में KCR परिवार के खिलाफ Congress के बैनर, 388 एकड़ जमीन की 30 दिन में होगी जांच

दूसरी डिलीवरी से पहले सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे Deepika Padukone और Ranveer Singh, बप्पा का लिया आशीर्वाद

Ganesh Chaturthi पर CM Devendra Fadnavis के घर पहुंचे VP CP Radhakrishnan, किए गणपति के दर्शन