'महादेव का श्राप, कांग्रेस साफ'... सट्टेबाजी ऐप घोटाले पर BJP ने कसा भूपेश बघेल पर तंज | Congress Defeat in Chhattisgarh

By रेनू तिवारी | Dec 03, 2023

भारतीय जनता पार्टी ने तीन प्रमुख राज्यों छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान में जोरदार चुनावी प्रदर्शन किया और कांग्रेस को चौंका दिया। छत्तीसगढ़ में बीजेपी कांग्रेस को पछाड़ते हुए जोरदार जीत दर्ज करती दिख रही है। पार्टी 53 सीटों पर आगे चल रही है, जो बहुमत के आंकड़े 90 से कुछ ही दूर है। वहीं, कांग्रेस 35 सीटों पर आगे है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, जो शुरुआत में पिछड़ गए थे, अब पाटन निर्वाचन क्षेत्र में अपने भतीजे और भाजपा उम्मीदवार विजय बघेल के खिलाफ आगे चल रहे हैं। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पार्टी की हार पर बीजेपी ने चुटकी ली है। छत्तीसगढ़ में होने वाले महादेव एप घोटाले ने इस साल काफी ज्यादा सुर्खियां बटौरी थी। बीजेपी ने इस मामले को कसकर चुनावों नें इस्तेमाल किया था। अब एक बार फिर से भाजपा ने कमेंट किया है। 

इसे भी पढ़ें: Chhattisgarh election results 2023 | क्या छत्तीसगढ़ में कांग्रेस दूसरी बार सत्ता बरकरार रखेगी? वोटों की गिनती जारी है

बीजेपी को विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत मिली

आपको बता दें कि जैसे ही छत्तीसगढ़, राजस्थान, मध्य प्रदेश और तेलंगाना में विधानसभा चुनावों के नतीजे आने लगे, भाजपा इन तीन प्रमुख राज्यों में भारी जीत की ओर बढ़ती दिख रही है। अपने शासन वाले दो राज्यों में निराशा का सामना कर रही कांग्रेस को तेलंगाना में खुशी की कुछ वजह मिल गई, जहां वह के.चंद्रशेखर राव की बीआरएस से आगे चल रही है। अगले साल के लोकसभा चुनावों से पहले सेमीफाइनल के रूप में प्रस्तावित, भाजपा, कांग्रेस और बीआरएस सहित राजनीतिक दल चार राज्यों में 638 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव में लाभ कमाने की कोशिश कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Riyadh Airport पर हमले में 3 की मौत और कई घायल, जांच के बाद उड़ानें फिर सामान्य

एशियाई खेलों में सफलता के बाद भी विदेशी Archery Coach Dave Cousins को तीन माह से वेतन नहीं मिला

Vladimir Putin से मिले Masoud Pezeshkian, बोले- US हमलों के बाद भी बातचीत जारी रखेंगे

Nagaon Lok Sabha Bypoll: BJP प्रत्याशी देवाशीष शर्मा बदरुद्दीन अजमल से 1.46 लाख मतों से आगे