बिहार में नए कृषि कानूनों के विरोध में महागठबंधन ने मानव श्रृंखला बनाई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 30, 2021

पटना। बिहार में विपक्षी महागठबंधन के समर्थकों ने राज्यभर में मानव श्रृखंला बनाकर आंदोलन कर रहे किसानों के साथ एकजुटता जताई जो कि तीनों कृषि कानूनों को वापस लिए जाने की मांग को लेकर दिल्ली की सीमाओं पर विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने पटना में बुद्ध स्मृति पार्क के बाहर हुए विरोध-प्रदर्शन में हिस्सा लिया। इस दौरान उनके गठबंधन सहयोगी भी प्रदर्शन में शामिल हुए।

इसे भी पढ़ें: सीरम इंस्टीट्यूट ने कोविड-19 के एक और टीके के परीक्षण के लिए आवेदन किया

ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने का हक सभी को है।’’ इस पर पलटवार करते हुए यादव ने कहा, ‘‘यह एक तुच्छ टिप्पणी है। क्या वह पहले ऐसे व्यक्ति हैं जिन्होंने मानव श्रृंखला बनाई थी? उन्हें नए कृषि कानूनों को लेकर अपना रुख साफ करना चाहिए। ’’ मौके पर मौजूद राजद के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज झा ने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री द्वारा आयोजित मानव श्रृंखला की सफलता नौकरशाही पर निर्भर करती है। उस समय संबंधित अधिकारियों को लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिए गए थे। आज जो यहां हो रहा है, वह सहज है। ’’ पटना में आयोजित की गई मानव श्रृंखला के दौरान भाकपा (माले) के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य और कांग्रेस विधायक दल के नेता अजीत शर्मा भी मौजूद रहे।

प्रमुख खबरें

US Senator Richard Blumenthal ने Russia से डीजल सौदे को बताया शर्मनाक

Haridwar Severe Hailstorm | हरिद्वार से देहरादून तक बिगड़े हालात, मूसलाधार बारिश और भीषण ओलावृष्टि से हाहाकार, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी

High Court का आदेश: लखनऊ के स्कूल की जमीन से तीन माह में हटाएं अवैध कब्जे

वोट चोरी और चुनाव में गड़बड़ी, INDIA bloc के नेताओं ने राष्ट्रपति मुर्मू से की मुलाकात, सौंपा 4-सूत्रीय ज्ञापन, राहुल गांधी बोले- राष्ट्रपति ने मांगे सबूत