महागठबंधन पर लगा ब्रेक, विपक्ष की 22 नवंबर की बैठक स्थगित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 19, 2018

कोलकाता। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं तेदेपा प्रमुख चंद्रबाबू नायडू ने 22 नवंबर को दिल्ली में होने वाली विपक्ष की बैठक स्थगित करने की सोमवार को घोषणा की। भाजपा विरोधी प्रस्तावित मोर्चे का खाका तैयार करने के लिए यह फैसला किया गया है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ यहां घंटे भर चली अपनी बैठक के बाद नायडू ने संवाददाताओं से कहा कि गैर - भाजपा पार्टियों की बैठक के लिए नयी तारीख की घोषणा शीघ्र की जाएगी। 

 

नायडू ने केंद्र की राजग सरकार पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि सीबीआई, ईडी, आयकर विभाग, आरबीआई और कैग जैसी संस्थाएं काफी दबाव में हैं। गौरतलब है कि आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल सरकार ने अपने - अपने राज्यों में मामलों की जांच करने और छापे मारने के लिए सीबीआई को दी गई मंजूरी शुक्रवार को वापस ले ली। 

 

तेदेपा प्रमुख ने कहा, ‘‘हम चुनावों के चलते पहले 22 नवंबर को बैठक करना चाहते थे ... हम संसद (शीतकालीन सत्र) से पहले इसे करना चाहते हैं।’’ उन्होंने कहा कि जो लोग भाजपा का विरोध कर रहे हैं वे इसमें शामिल हो सकते हैं और चर्चा कर सकते हैं। हम राष्ट्र को बचाने के लिए इस एजेंडा पर आगे बढ़ने के वास्ते एक कार्यक्रम का खाका तैयार करेंगे। नायडू ने कहा, ‘‘बैठक की नयी तारीख के बारे में फैसला शीघ्र ही किया जाएगा।’’

 

प्रमुख खबरें

Yes Milord: राहुल गांधी और लालू यादव को चुनाव लड़ने से नहीं रोक सकते, चुनाव प्रचार के लिए बेल पर बाहर आएंगे केजरीवाल? इस हफ्ते कोर्ट में क्या-क्या हुआ

T20 World Cup 2024 से पहले भारत को लग सकता है बड़ा झटका, रोहित शर्मा हैं चोटिल

Jammu-Kashmir के बांदीपोरा में एक आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़

सरकार ने प्याज निर्यात पर प्रतिबंध हटाया, न्यूनतम निर्यात मूल्य 550 डॉलर प्रति टन