उदासीन पंचायती बड़ा अखाड़ा के पूर्व में अध्यक्ष रहे श्री महंत ब्रहमऋषि महाराज ने महंत नरेंद्र गिरि की मौत की जांच कराने की मांग की

By विजयेन्दर शर्मा | Sep 22, 2021

धर्मशाला।   श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन के पूर्व में अध्यक्ष रहे श्री महंत ब्रह्म ऋषि महाराज ने अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं बाघम्बरी मठ के अध्यक्ष एवं निर्वाणी अखाड़े के महंत नरेंद्र गिरि महाराज के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुये उनके निधन को संत समाज के लिये अपूर्णीय क्षति बताया है।  

इसे भी पढ़ें: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने जे.पी नड्डा व अनुराग ठाकुर व अन्य अधिकारियों के साथ AIIMS बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश की समीक्षा बैठक ली

जांच से पहले ही पुलिस को किसी भी नतीजे पर नहीं पहुंचना चाहिये। इससे जांच भी प्रभावित हो सकती है। सारे घटनाक्रम को देखते हुये कई सारे सवाल उठ रहे हैं  कि क्या ये आत्महत्या है या सुनियोजित हत्या।  लिहाजा इस मामले पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को पहल करते हुये  मामले की जांच निष्पक्ष तरीके से करानी चाहिये। ताकि सच्चाई सामने आ सके।  

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री ने की पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के तीसरे और चौथे चरण के शुभारम्भ की तैयारियों की समीक्षा

गौरतलब है कि महंत नरेंद्र गिरि महाराज का शव प्रयागराज स्थित उनके बाघम्बरी मठ में फांसी के फंदे पर लटका मिला है। पुलिस को मौके पर सात पन्नों का सुसाइड नोट मिला है। मामले की जांच शुरू कर दी गयी है। व कुछ गिरफतारियां भी हुई हैं। इससे दोषियों के पकडे जाने की उम्मीद जगी है।

प्रमुख खबरें

Kalkaji Gangrape Case | जन्मदिन की खुशी बनी ख़ौफ़नाक मंज़र: कालकाजी गैंगरेप पीड़िता ने सुनाई आपबीती, पुलिसकर्मी बनकर आए आरोपियों की हैवानियत

Asian Games: नेपाल को 48-24 से हराकर भारतीय महिला कबड्डी टीम फाइनल में

SIR Controversy | कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन से पहले दिल्ली में लगे ज्ञानेश कुमार हटाओ, चुनाव आयोग बचाओ के पोस्टर

BJP नेता Nitin Nabin ने Jaipur में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत दिलाई शपथ