मुरुग मठ के महंत शिवमूर्ति को किया गया गिरफ्तार, 2 नाबालिग बच्चियों से रेप का आरोप

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 02, 2022

चित्रदुर्ग (कर्नाटक)।उच्च माध्यमिक विद्यालय (हाईस्कूल) की छात्राओं का यौन उत्पीड़न करने के आरोपों से घिरे मुरुग मठ के महंत शिवमूर्ति मुरुग शरनारू को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि पूछताछ के बाद उन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया और इस संबंध में उचित प्रक्रिया अपनायी जा रही है। मैसुरु पुलिस ने कथित यौन उत्पीड़न को लेकर शनिवार को बाल यौन अपराध संरक्षण (पोक्सो) कानून तथा भादंसं के तहत महंत के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की थी।

प्रमुख खबरें

AAP का केंद्र पर हमला, जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले हिरासत पर लगाया काला आपातकाल का आरोप

Dhruv Rathee को हिरासत में लेने के विरोध में कॉजपा ने जंतर-मंतर 2.0 का किया ऐलान

CJP Protest at Jantar Mantar | मोदी ने हार स्वीकार कर ली है..., जंतर-मंतर के प्रस्तावित प्रदर्शन से बोले कॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके

Manipur के Kamjong में महिला की हत्या के बाद भड़की हिंसा, धारा 162 लागू