Maharagni Teaser | महाराग्नि में दिखेगा काजोल का एक्शन अवतार, खूंखार अंदाज में दिखी एक्ट्रेस, कई भाषाओं में होगी रिलीज फिल्म

By रेनू तिवारी | Jul 25, 2024

बाजीगर, कुछ कुछ होता है, गुप्त और फना जैसी फिल्मों से अभिनेत्री काजोल ने हिंदी सिनेमा में अपने 32 साल के पेशेवर सफर में अभिनय के कई रंग दिखाए हैं। हालांकि, इस दौरान उन्हें कभी एक्शन देखने को नहीं मिला। अब वह अपने पेशेवर सफर की पेंटिंग में भी एक्शन के रंग बिखेरने को तैयार हैं। काजोल तेलुगु निर्देशक चरण तेज उप्पलपति के साथ अपनी पहली पैन-इंडिया फिल्म 'महाराग्नि: क्वीन ऑफ क्वींस' कर रही हैं। हाल ही में फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था जिसमें काजोल खूंखार अंदाज में नजर आई थीं। इस फिल्म की कहानी का केंद्रीय विषय बच्चों का अपने माता-पिता के प्रति प्यार है।

फिल्म के निर्देशक चरण तेज के मुताबिक, काजोल ने फिल्म के सेट पर उतरने से पहले खुद को एक्शन के लिए पूरी तरह से तैयार किया है। उनके एक्शन में इमोशन भी होगा। फिल्म में काजोल माया का किरदार निभाएंगी, जो मुंबई की सबसे बड़ी झुग्गी में पली-बढ़ी महिला है। जो झुग्गी से निकलकर महाराष्ट्र की सबसे ताकतवर महिला बनती है। इस फिल्म की कहानी का केंद्रीय विषय बच्चों का अपने माता-पिता के प्रति प्यार है। फिल्म की कहानी के जरिए यही संदेश देने की कोशिश की गई है। इस फिल्म की शूटिंग पिछले साल फरवरी में हैदराबाद में हुई थी।

काजोल के साथ ये कलाकार भी होंगे इस धमाकेदार फिल्म में

काजोल के साथ नसीरुद्दीन शाह, प्रभु देवा और जीसू सेनगुप्ता अभिनीत इस फिल्म को हिंदी में बनाया जा रहा है। हिंदी के साथ-साथ इस फिल्म को तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में भी रिलीज करने की योजना है। इस फिल्म के आखिरी शेड्यूल की शूटिंग जल्द ही मुंबई में शुरू होगी। इस फिल्म की रिलीज डेट को लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

प्रमुख खबरें

Ind W vs Zim W: शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना के तूफानी खेल से भारत ने जीती T20I सीरीज

गैरसैंण सत्र में Congress का विधानसभा घेराव नकारात्मक राजनीति का हिस्सा: Mahendra Bhatt

IOA Athletes Commission चुनाव: 34 सदस्यीय निर्वाचक मंडल में PV Sindhu और हरमनप्रीत सिंह शामिल

वैश्विक आतंकी Muhammad Sarwar की लाहौर में मस्जिद जाते समय गिरकर मौत