By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 04, 2026
महराजगंज (उप्र), तीन अक्टूबर महराजगंज जिले में 16 वर्षीय एक लड़की के कथित अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म के मामले में तीन लोगों को शनिवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आरोपियों को पिपरिया क्रॉसिंग के पास से गिरफ्तार किया गया और उनकी पहचान चौक थाना क्षेत्र के निवासी सिकंदर (25), राकेश (28) एवं दिलीप (26) के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि शनिवार को मिली सूचना के आधार पर चौक पुलिस ने पिपरिया क्रॉसिंग के पास तीनों वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है और आरोपियों को अदालत में पेश किया जा रहा है।