महाराष्ट्र: हत्या के मामले में फरार आरोपी नौ साल बाद गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 16, 2025

पालघर जिले में 2016 के हत्या के एक मामले में विरार पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। यहां एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। विरार अपराध शाखा के वरिष्ठ निरीक्षक शाहूराज राणावरे ने बताया कि उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के रहने वाले सोनू अच्छेलाल गुप्ता (35) को कई महीनों की गहन जांच के बाद शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया।

यहां 30 अक्टूबर 2016 को हुए एक विवाद के बाद कुछ लोगों द्वारा किए गए हमले से संबंधित एक मामले में गुप्ता कथित रूप से शामिल था। इस हमले में सोनू परशुराम झा गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिनकी दो सप्ताह बाद अस्पताल में मौत हो गई थी। निरीक्षक ने बताया कि गुप्ता उस समय ठाणे के ओवाला इलाके में रहता था और घटना के बाद वह फरार हो गया, जिसके बाद से उसका कोई पता नहीं लगा।

प्रमुख खबरें

PM से कोई नहीं पूछता कि वह कहां घूम रहे हैं? राहुल गांधी की जर्मनी यात्रा का इमरान मसूद ने किया बचाव

Sansad Diary: लोकसभा में VB-G Ram G बिल पर चर्चा, परमाणु ऊर्जा बिल पास

Shaurya Path: Prithviraj Chavan ने Operation Sindoor की सफलता पर सवाल उठाकर सीधे-सीधे Indian Armed Forces का अपमान किया है

भारत में मैन्युफैक्चरिंग घट रही है, इसे मजबूत करने...जर्मनी में BMW बाइक की सवारी करते हुए राहुल ने क्या कहा?