Maharashtra: सुप्रिया सुले और प्रफुल्ल पटेल को लेकर अजीत पवार ने किया ट्वीट, जानें क्या कहा

By अंकित सिंह | Jun 10, 2023

सुप्रिया सुले और प्रफुल्ल पटेल को पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष नामित किए जाने के तुरंत बाद अजित पवार ने शनिवार को एक ट्वीट कर उन्हें बधाई दी और विश्वास जताया कि वे अपनी जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक पूरा करेंगे। आपको बता दें कि शरद पवार ने सुप्रिया सुले और प्रफुल्ल पटेल को लेकर यह बड़ा ऐलान किया था। इसके बाद से इस बात की चर्चा जोरों पर है कि क्या शरद पवार ने अपने इस फैसले से अजित पवार को किनारे करने की शुरूआत कर दी है। आपको बता दें कि अजित पवार के 'विद्रोह' की अटकलों के महीनों बाद, शरद पवार द्वारा आज यह घोषणा किया गया है। 

इसे भी पढ़ें: Sharad Pawar को धमकी मामले पर बोले फडणवीस, यह बर्दाश्त नहीं, पुलिस कानून के अनुसार कार्रवाई करेगी

क्या हुआ है

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार ने शनिवार को सुप्रिया सुले और प्रफुल्ल पटेल को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष घोषित किया। इस घोषणा को पार्टी में एक पीढ़ीगत बदलाव के साथ ही पवार के भतीजे अजित पवार को वस्तुत: दरकिनार करने तौर पर देखा जा रहा है, जो अपने बगावती तेवरों के लिए पहचाने जाते हैं। पवार ने पार्टी की 25वीं वर्षगांठ पर यहां कार्यकारी अध्यक्षों के नामों की घोषणा की। राकांपा के वरिष्ठ नेता अजित पवार की मौजूदगी में यह घोषणा की गई। गौरतलब है कि पवार और पी.ए. संगमा ने 1999 में पार्टी की स्थापना की थी। 

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा