उद्धव और पलानीस्वामी आये साथ, कहा- कोरोना को मजहबी रंग नहीं देने देंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 05, 2020

मुंबई/चेन्नई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शनिवार को कहा कि कोरोना वायरस के अलावा ‘‘बांटने वाला’’ एक वायरस भी है। ठाकरे और तमिलनाडु के उनके समकक्ष के पलानीस्वामी ने देश में वायरस के फैलने को मजहबी रंग नहीं देने की अपील की। ठाकरे ने कहा, “कोरोना वायरस के अलावा बांटने वाला भी एक वायरस है। मैं ऐसे लोगों को चेतावनी देता हूं कि मैं यह सुनिश्चित करूंगा कि कोई कानून आपको न बचा पाए।”

ठाकरे और पलानीस्वामी की अपील ऐसे दिन आयी जब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आरोप लगाया कि लॉकडाउन के बावजूद जानबूझकर सामाजिक दूरी बरतने के नियमों का उल्लंघन किया गया और अराजकता फैलायी गयी। यह उन लोगों की सोची समझी साजिश का हिस्सा है जिन्होंने पिछले महीने दिल्ली में तबलीगी जमात के कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल ने आरोप लगाया कि तबलीगी जमात के सदस्यों ने ‘मानव बम’ की तरह घूमते हुए कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए देश के प्रयासों पर पानी फेर दिया। पलानीस्वामी ने कोरोना वायरस के प्रसार को मजहबी रंग नहीं देने की अपील की और लोगों से धार्मिक जमावड़ा से परहेज करने और सामजिक मेल मिलाप से दूरी बनाए रखने की अपील की।

प्रमुख खबरें

G20 बैठक: S Jaishankar ने कनाडा की विदेश मंत्री Anita Anand समेत कई समकक्षों से की चर्चा

Maharashtra SIR: मतदाता सूची में दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की तारीख 13 नवंबर तक बढ़ी

Nashik में Simhastha Kumbh की पूर्व संध्या पर निकली महाध्वज ग्राम परिक्रमा

Kolkata भगदड़: बिहार के दो मृतकों के परिजनों को बंगाल सरकार ने दिए 25-25 लाख रुपये