'हम उन लोगों को हराने के लिए एक साथ आए हैं, जो लोकतंत्र के खिलाफ हैं', केजरीवाल से मुलाकात के बाद उद्धव बोले

By अंकित सिंह | May 24, 2023

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय राजधानी में प्रशासनिक सेवाओं के नियंत्रण को लेकर केंद्र के साथ आप की जारी गतिरोध के बीच मुंबई में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना (यूबीटी) के नेता उद्धव ठाकरे से मुलाकात की। वह 25 मई को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) सुप्रीमो शरद पवार से मुलाकात करेंगे। केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ समर्थन हासिल करने के लिए केजरीवाल विपक्षी नेताओं से मिलने के लिए देश भर के दौरे पर हैं। राष्ट्रीय राजधानी में प्रशासनिक सेवाओं पर दिल्ली सरकार को शक्ति देने वाले सुप्रीम कोर्ट के फैसले के केंद्र ने उलट दिया था। 

केजरीवाल ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की, जिन्होंने आप सुप्रीमो को आश्वासन दिया कि तृणमूल कांग्रेस एनडीए सरकार द्वारा लाए गए अध्यादेश का विरोध करेगी। ममता ने कहा कि टीएमसी दिल्ली सरकार के खिलाफ केंद्र द्वारा लाए गए अध्यादेश का विरोध करेगी। यह सरकार 'एजेंसी की, एजेंसी द्वारा और एजेंसी के लिए' सरकार बन गई है। हमें डर है कि केंद्र सरकार संविधान को बदल सकती है, वे इसका नाम बदल सकते हैं।

प्रमुख खबरें

Delhi में CJP प्रदर्शन पर बोले Shivraj Singh Chouhan, विदेशी ताकतों से मिलकर अराजकता फैला रहा विपक्ष

Johny Johny Yes Papa, ज्ञानेश कुमार...ममता ने शेयर किया ऐसा वीडियो, सुप्रिया सुले बोलीं-दीदी हमेशा की तरह कमाल

Saharanpur में देवबंद के पास बड़ा हादसा, कंटेनर की टक्कर से चार श्रद्धालुओं की मौत

Box Office Report | बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की Drishyam 3 का जलवा कायम, Hanuman Ansh की कमाई में उछाल, जानें अन्य फिल्मों का हाल