ASI ने औरंगजेब के मकबरे पर पांच दिन के लिए लगाया ताला, MNS ने दी थी चेतावनी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 19, 2022

औरंगाबाद। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने औरंगाबाद में स्थित मुगल बादशाह औरंगजेब के मकबरे को पांच दिन के लिए बंद कर दिया है। स्थानीय मस्जिद समिति के उसे ताला लगाने की कोशिश करने के बाद एएसआई ने यह कदम उठाया। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रवक्ता गजानन काले ने मंगलवार को कहा था कि औरंगजेब के मकबरे की कोई जरूरत नहीं है और उसे ज़मींदोज़ कर दिया जाना चाहिए, ताकि लोग वहां न जाएं। इसके बाद, औरंगाबाद के खुल्दाबाद इलाके की एक मस्जिद समिति ने मकबरे में ताला लगाने की कोशिश की थी। मकबरा खुल्दाबाद इलाके में ही है। इस पूरे प्रकरण के बाद एएसआई ने मकबरे की सुरक्षा बढ़ा दी थी। 

इसे भी पढ़ें: मुस्लिमों को समझाने की बजाय हर बार भड़काने का काम क्यों करता है पर्सनल लॉ बोर्ड? 

गौरतलब है कि ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन (एआईएमईएम) के नेता अकबरुद्दीन ओवैसी इस महीने की शुरुआत में औरंगजेब के मकबरे पर गए थे, उनके इस कदम की महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ शिवसेना के साथ-साथ राज ठाकरे नीत मनसे ने भी आलोचना की थी। ओवैसी के मकबरे पर जाने के बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार ने संदेह व्यक्त किया था कि क्या वह ऐसा करके महाराष्ट्र के शांतिपूर्ण प्रशासन में खलल उत्पन्न करना चाहते हैं।

प्रमुख खबरें

Iran को PM Netanyahu की खुली चेतावनी, कहा- युद्ध अभी खत्म नहीं हुआ है

Shreya Kalra का खुलासा, जब Shivangi के साथ रिश्ते में थे तब मुझे फ्लर्टिंग मैसेज करते थे Kushal Tandon

MPPSC ADPO Recruitment: आवेदन का आखिरी मौका, 24 July की Last Date से पहले करें अप्लाई

स्पेसएक्स की तर्ज पर चीन ने पहली बार नियंत्रित और सुरक्षित तरीके से उतारा अपना पुन: प्रयोज्य रॉकेट बूस्टर