Maharashtra Assembly elections: अमित शाह से मिले एकनाथ शिंदे और अजित पवार, मिली ये बड़ी सलाह

By अंकित सिंह | Oct 24, 2024

महाराष्ट्र में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन नेताओं अजित पवार और एकनाथ शिंदे से मुलाकात की है। इस दौरान शाह ने इन्हें बड़ी सलाह दी है। सूत्रों ने बताया कि शाह ने गठबंधन के नेताओं अजित पवार और एकनाथ शिंदे को सलाह दी है कि वे सुनिश्चित करें कि महायुति के किसी भी गुट से कोई भी बागी चुनाव न लड़े। गठबंधन की चुनावी संभावनाओं को मजबूत करने के लिए शाह ने तीनों पार्टियों के आंतरिक मतभेद के बिना एक साथ मिलकर चुनाव लड़ने के महत्व पर भी जोर दिया। 

इसे भी पढ़ें: Chai Par Sameeksha: Maharashtra, Jharkhand में कांटे की टक्कर में फिलहाल कौन-सा गठबंधन आगे चल रहा

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव 20 नवंबर को एक ही चरण में होंगे। राज्य के लिए मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी। भाजपा महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और उपमुख्यमंत्री अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी के साथ मिलकर सत्ता बरकरार रखने की इच्छुक है। भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन को कांग्रेस-एनसीपी-शिवसेना-यूबीटी के महा विकास अघाड़ी गठबंधन से चुनौती मिल रही है, जो लोकसभा चुनावों में अपने प्रदर्शन को दोहराने की उम्मीद कर रहा है। विपक्षी एमवीए गठबंधन ने लोकसभा चुनावों में महाराष्ट्र की 48 में से 31 सीटें जीती थीं।

प्रमुख खबरें

6 दशकों तक दुश्मनों को डराने वाला MiG 21, रिटायर होकर भी शांत नहीं हुआ आसमान का सिकंदर, जानिए अब कहाँ और क्या कर रहे हैं IAF जेट

Asian Games में भारत Canoeing में खाली हाथ, पदक स्पर्धाएं हटने और फाइनल में हार से झटका

Thane में घर के नीचे खजाना निकालने के नाम पर महिला से 5.6 लाख रुपये की ठगी

Pitru Paksha में नए कपड़े और सामान की खरीदारी अशुभ क्यों, धार्मिक परंपरा और मान्यताओं के नियम