Maharashtra ATS का एक्शन, फर्जी आधार कार्ड के साथ अवैध रूप से रह रहे 13 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

By अभिनय आकाश | Dec 28, 2024

महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने और वैध दस्तावेजों के बिना रहने के आरोप में छह महिलाओं सहित 13 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि ये गिरफ्तारियां बांग्लादेशी अवैध प्रवासियों पर कार्रवाई के लिए एटीएस द्वारा शुरू किए गए एक विशेष अभियान के दौरान की गईं। यह पाया गया कि बांग्लादेशी नागरिकों ने देश में रहने के लिए अपने आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज जाली बनाए थे। पिछले 24 घंटों में नवी मुंबई, ठाणे और शोलापुर में पुलिस की मदद से कार्रवाई की गई. हमने सात पुरुषों और छह महिलाओं को गिरफ्तार किया। उन पर विदेशी अधिनियम और अन्य संबंधित कानूनों के तहत तीन मामले दर्ज किए गए हैं। 

इसे भी पढ़ें: Maharashtra government ने 2025 के लिए जारी किया छुट्टियों का कैलेंडर, देखें पूरी लिस्‍ट

प्रारंभिक जांच से पता चला है कि बांग्लादेशी पुरुष आमतौर पर मजदूर के रूप में काम करते हैं जबकि महिलाएं घरेलू सहायिका के रूप में काम करती हैं। एक अधिकारी ने कहा कि गिरफ्तार बांग्लादेशी पुरुष और महिलाएं 2023 से अवैध रूप से भारत में रह रहे हैं। वे भारतीय नागरिकता या यात्रा दस्तावेज़ का कोई सबूत पेश करने में विफल रहे। अधिकारी ने कहा कि उनमें से कुछ लोग वर्षों से अवैध रूप से भारत में रह रहे हैं। खारघर पुलिस स्टेशन में पासपोर्ट अधिनियम और विदेशी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

प्रमुख खबरें

Radhashtami पर हाथों की खूबसूरती बढ़ाएंगे ये 4 सुंदर Alta Mehndi Designs

TMC Symbol Freeze: सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं ममता बनर्जी, EC के फैसले को बताया काला दिन, जानें क्या है नया नाम और चुनाव चिह्न

Gurugram के मॉल में 18 स्पा पर Police Raid, 30 महिलाओं समेत 50 लोग हिरासत में लिए गए

Prabhasakshi NewsRoom: Tejas में देरी पर Rajnath Singh ने दिया अल्टीमेटम! वायुसेना प्रमुख भी पहले जता चुके हैं नाराजगी