महाराष्ट्र एटीएस ने पीएफआई के 20 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 22, 2022

मुंबई। महाराष्ट्र आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने बृहस्पतिवार को राज्य से पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के 20 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया। गौरतलब है कि कई जांच एजेंसियां देश के खिलाफ युद्ध छेड़ने और समुदायों के बीच वैमनस्य को बढ़ावा देने की गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल संदिग्धों के खिलाफ 11 राज्यों में छापेमारी कर रही हैं। इस दौरान एटीएस ने महाराष्ट्र में ये गिरफ्तारियां की।

इसे भी पढ़ें: 10 दिनों की मैराथन सुनवाई के बाद हिजाब विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला रखा सुरक्षित

उन्होंने बताया कि एटीएस ने भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं में मुंबई, नासिक, औरंगाबाद और नांदेड में चार मामले दर्ज किए हैं। एटीएस अधिकारी इन मामलों के संबंध में कुछ लोगों से पूछताछ भी कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर