महाराष्ट्र : टेम्पो से 5.3 लाख रुपये मूल्य का प्रतिबंधित गुटखा और तंबाकू उत्पाद जब्त, चालक गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 09, 2024

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने एक टेम्पो से 5.32 लाख रुपये मूल्य का प्रतिबंधित गुटखा और तंबाकू उत्पाद जब्त कर उसके चालक को गिरफ्तार कर लिया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने 22 वर्षीय टेंपो चालक से पूछताछ की और वह प्रतिबंधित सामान के बारे में संतोषजनक जवाब नहीं दे सका, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारी ने बताया कि चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और खाद्य एवं औषधि (एफडीए) नियमों के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस माल के स्रोत के साथ साथ यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी इसे किसे बेचने की योजना बना रहे थे।

प्रमुख खबरें

Adani Enterprises और Jabil Inc ने Data Center उपकरणों के लिए 50:50 साझेदारी का प्रस्ताव दिया

Rishabh Pant चोट के कारण India A के शुरुआती दो Test मैचों से बाहर

Formula 1 की अफ्रीका में 33 साल बाद वापसी, Rwanda में होगा African Grand Prix

FIFA की पारदर्शिता पर सवाल, Gianni Infantino को वर्ल्ड कप संस्था से मिले 1.72 मिलियन डॉलर