Maharashtra: कांग्रेस को बड़ा झटका, BJP में शामिल हुए पार्टी के बड़े नेता, फड़णवीस ने किया स्वागत

By अंकित सिंह | Oct 31, 2024

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में, कांग्रेस नेता रवि राजा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है और गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने का फैसला किया है। राजा ग्रेटर मुंबई नगर निगम में विपक्ष के नेता रहे हैं और 44 वर्षों से अधिक समय से पार्टी के सदस्य थे। पूर्व कांग्रेस नेता और मुंबई नगर निगम के पूर्व एलओपी रवि राजा महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़नवीस की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हुए।

इसे भी पढ़ें: Kalyan East विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी ने Sulabha Gaikwad को दिया टिकट, महायुति गठबंधन में फूटे बगावत के स्वर

भाजपा नेता ने कहा कि हमारे गठबंधन के कुछ बागियों ने अपना नामांकन दाखिल किया है, हम उन्हें भी अपना नामांकन वापस लेने के लिए मनाने की कोशिश कर रहे हैं। हम दिवाली के बाद 4-5 नवंबर को अपना अभियान पूरे जोर-शोर से शुरू करेंगे। इसके बाद उन्होंने कहाकि गोपाल शेट्टी बीजेपी के एक समर्पित वरिष्ठ और समर्पित नेता हैं और कभी-कभी वह कुछ मांग करते हैं लेकिन अंततः वह पार्टी का समर्थन करते हैं। इस बार भी हमें उम्मीद है कि वह पार्टी लाइन के साथ आएंगे। 

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, Delhi में कड़ी सुरक्षा और रूट डायवर्जन लागू

Connaught Place Market शनिवार को बंद रहेगा, NDTA ने विरोध प्रदर्शन से नुकसान की जताई आशंका

भंगेल प्राथमिक चिकित्सालय से नवजात चोरी, Noida Police ने आरोपी महिला की तलाश में बनाई 3 टीमें

Delhi Police का निर्देश: 7,000 प्रदर्शनकारियों की आशंका के बीच सुरक्षाकर्मी बरतें संयम