Maharashtra: पिंपरी चिंचवाड में बस कार से टकराई, दो विद्यार्थी जख्मी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 29, 2024

महाराष्ट्र में पुणे के पिंपरी चिंचवाड में एक स्कूल बस के दुर्घटना का शिकार होने से दो विद्यार्थी मामूली रूप से चोटिल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि घटना दोपहर करीब साढ़े 12 बजे बस रैपिड ट्रांजिट मार्ग पर हुई। उन्होंने बताया, “ एक स्कूल बस और कार की टक्कर हो गई। स्कूल बस में सवार 15 विद्यार्थियों में से दो को मामूली चोटें आई हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने की जरूरत नहीं पड़ी तथा मौके पर ही उनका प्राथमिक उपचार किया गया।” अधिकारी के मुताबिक, बस चालक को हिरासत में ले लिया गया है तथा बताया जा रहा है कि कार चालक भी जख्मी हुआ है। उन्होंने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है।

प्रमुख खबरें

Cyclone Akwan के खतरे से Odisha में 50 हजार लोग सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए

जेल से रामपुर पहुंचे Azam Khan बोले- यूपी का अगला विधानसभा चुनाव बदलाव नहीं इंकलाब होगा

Pantnagar Airport के विस्तार को मिली पर्यावरणीय मंजूरी, 3000 मीटर लंबा होगा रनवे

Vadodara में Yusuf Pathan को जमीन आवंटन के प्रस्ताव को VMC से मिली मंजूरी