Mumbai Metro Line 12A को कैबिनेट समिति की मंजूरी, कल्याण और तलोजा जुड़ेंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 27, 2026

महाराष्ट्र मंत्रिमंडल की बुनियादी ढांचा समिति ने 18.40 किलोमीटर लंबी मुंबई मेट्रो लाइन 12ए को मंगलवार को मंजूरी दे दी। इससे ठाणे जिले के कल्याण-डोंबिवली और नवी मुंबई के बीच संपर्क बेहतर होने की उम्मीद है। यहां मंत्रालय में समिति की बैठक के दौरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने निर्देश दिया कि परियोजना को साढ़े तीन साल के भीतर पूरा किया जाए।

बयान में कहा गया है कि इस मेट्रो गलियारे से कल्याण-डोंबिवली और नवी मुंबई के बीच संपर्क बेहतर होगा तथा औद्योगिक और लॉजिस्टिक केंद्रों तक पहुंच आसान होगी। मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) के महानगर आयुक्त संजय मुखर्जी ने कहा कि परियोजना पूरी होने के बाद सड़क मार्ग से यात्रा की तुलना में यात्रा समय में 40 से 50 प्रतिशत तक की कमी आने की उम्मीद है। परियोजना में 6.93 किलोमीटर लंबा चार लेन का एकीकृत फ्लाईओवर और 8.69 किलोमीटर लंबा छह लेन का फ्लाईओवर शामिल होगा।

इस मार्ग पर प्रतिदिन 4.74 लाख यात्रियों के सफर करने का अनुमान है। बयान के अनुसार, कटाई नाका पर मेट्रो लाइन 12 और बुलेट ट्रेन संपर्क मार्ग के साथ, कटाई नाका और कल्याण फाटा के बीच मेट्रो लाइन 14 के साथ तथा अमांडूत में नवी मुंबई मेट्रो लाइन एक के साथ इंटरचेंज की सुविधा प्रस्तावित है। सभी स्टेशन पर फीडर बस सेवाएं भी उपलब्ध कराने की योजना है।

फडणवीस की अध्यक्षता में हुई बैठक में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और सुनेत्रा पवार, राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले, मुख्य सचिव राजेश अग्रवाल तथा वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

प्रमुख खबरें

BJP सांसद Nishikant Dubey पर टिप्पणी मामला: Delhi High Court ने पूर्व वित्त सचिव को दिया निर्देश

Chhattisgarh Cabinet का बड़ा फैसला, 15 नवंबर से 3100 रुपये प्रति क्विंटल पर होगी धान खरीद

Gurugram में 1.25 करोड़ रुपये का गांजा पकड़ाया, ट्रक समेत दो तस्कर अरेस्ट

व्यवसायी से 3.93 करोड़ की ठगी में Delhi Police ने सात लोगों को दबोचा