Maharashtra cabinet ने ‘गौ सेवा आयोग’ गठित करने के प्रस्ताव को दी मंजूरी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 20, 2023

मुंबई। महाराष्ट्र मंत्रिमंडल ने ‘गौ सेवा आयोग’ गठित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है ताकि गोमांस पर प्रतिबंध लगाने के 2015 के कानून को कठोरता से लागू किया जा सके और मवेशियों की बेहतरी के उपाय किए जा सकें। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। राज्य मंत्रिमंडल ने 17 मार्च को यह फैसला किया। पशुपालन विभाग के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ महाराष्ट्र गौ सेवा आयोग मवेशियों के पालन की निगरानी करेगा और यह आकलन करेगा कि उनमें से कौन से जानवर दूध देने, प्रजनन तथा कृषि कार्य आदि के लिए अनुपयुक्त हैं।’’ मंत्रिमंडल ने आयोग की स्थापना के लिए 10 करोड़ रुपये की धनराशि को मंजूरी दी है और एक वैधानिक निकाय के रूप में इसके गठन के लिए एक विधेयक इस सप्ताह राज्य विधानमंडल के समक्ष रखे जाने की संभावना है।

प्रमुख खबरें

Microsoft निलंबन पर भड़कीं Pramila Jayapal, बोलीं कानूनी प्रवासन व्यवस्था को बर्बाद कर रहा ट्रंप प्रशासन

Nana Patekar की मौत दिल का दौरा या कुछ और? पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखने के बाद गोवा पुलिस ने किया अप्राकृतिक मौत का केस दर्ज!

West Bengal के Nandigram और Rejinagar उपचुनाव के लिए मतों की गिनती शुरू

H-1B दुरुपयोग पर अमेरिकी कार्रवाई! Microsoft, Infosys और TCS PERM प्रोग्राम से निलंबित, 30 लाख नौकरियों का दिया हवाला