दिल्ली से ‘हरी झंडी’ नहीं मिलने के कारण महाराष्ट्र मंत्रिमंडल विस्तार में देरी हो रही है: अजित पवार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 07, 2022

पुणे। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता अजित पवार ने शनिवार को कहा महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे-देवेंद्र फडणवीस सरकार तब तक मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं कर सकती जब तक कि उन्हें दिल्ली से ‘‘हरी झंडी’’ नहीं मिल जाती। उन्होंने कहा कि शिंदे और फडणवीस को क्रमश: मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लिए 35 दिन से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक मंत्रिमंडल का गठन नहीं हुआ है।

इसे भी पढ़ें: न्यायाधीश के हत्यारों को मृत्युपर्यन्त आजीवन कारावास की सजा

उन्होंने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘हम लगातार मांग कर रहे हैं कि मुख्यमंत्री मंत्रिमंडल का विस्तार करें।’’ पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जब तक मंत्रियों की एक कार्यात्मक परिषद नहीं होगी, तब तक प्रशासन सुव्यवस्थित नहीं हो पायेगा। पवार ने कहा कि वह राज्य के राज्यपाल, मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री से मिलेंगे और उनसे मंत्रिमंडल का विस्तार करने और राज्य विधानमंडल का सत्र बुलाने के लिए कहेंगे।

प्रमुख खबरें

SAD-BJP गठबंधन पर पंजाब Congress का हमला, अस्तित्व बचाने के लिए बताया मौकापरस्त समझौता

बिहार में Tiger Analytics स्थापित करेगी AI डिलीवरी सेंटर, Samrat Choudhary ने दी जानकारी

Haridwar Ardh Kumbh 2027: जूना अखाड़े के संतों का नगर प्रवेश, धार्मिक गतिविधियों की शुरुआत

पंजाब चुनाव के लिए Congress की बैठक, Sachin Pilot ने साफ छवि और युवाओं पर दिया जोर