महाराष्ट्र: भिवंडी में महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में व्यक्ति पर मामला दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 23, 2024

 महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी शहर में एक महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में 25 वर्षीय एक व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

प्राथमिकी के अनुसार, आरोपी ने कथित तौर पर 35 वर्षीय एक महिला का यौन उत्पीड़न किया। अधिकारी ने बताया कि महिला ने 20 अगस्त को अपने घर की रसोई में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने शुरुआत में आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया था, लेकिन पीड़िता के एक रिश्तेदार ने शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

प्रमुख खबरें

Kashmir में Normalcy से परेशान हैं Terrorists? Kashmiri Pandits को धमकियां देकर 1990 वाला डर लौटाने के चल रहे प्रयास

Yemen में Houthi नियंत्रित जेल पर हवाई हमले में 23 की मौत, 7 लापता

Rahul Gandhi, लाशों पर राजनीति न करें: CM Mann का पलटवार, Gulzar Singh Suicide पर गर्माई सियासत

BRICS Summit 2024: New Delhi में सुरक्षा का चक्रव्यूह तैयार, Bharat Mandapam पर पैनी नज़र