महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे लता मंगेशकर से मिलने अस्पताल पहुंचे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 30, 2019

मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे शुक्रवार को सुर सम्राज्ञी लता मंगेशकर से मिलने अस्पताल पहुंचे। इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि ठाकरे ने उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। लता मंगेशकर (90) को सांस में दिक्कत के चलते 11 नवंबर को ब्रीच कैंडी अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में भर्ती कराया गया था। सात दशक के अपने लंबे करियर में मंगेशकर ने विभिन्न भाषाओं के 30,000 से ज्यादा गाने गाए हैं। उन्हें 2001 में देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ मिला था।

इसे भी पढ़ें: इस वजह से अमरीश पुरी ने अपने पोते को फिल्म करने से कर दिया था मना

बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019 के नतीजों के बाद सियासी घमासान मचा रहा। एक महीने तक चले राजनीतिक उतार चढ़ाव के बाद उद्धव ठाकरे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने। इसके साथ ही शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी ने मिलकर महाराष्ट्र में सरकार बनाई है। ठाकरे परिवार से उद्धव ठाकरे ऐसे पहले शख्स हैं जो मुख्यमंत्री बने हैं।

इसे भी पढ़ें: अजय देवगन की सह-कलाकार पुष्पा जोशी का 85 साल पर निधन

प्रमुख खबरें

Qualcomm ने भारत में शुरू की Layoffs प्रक्रिया, 1000 से ज्यादा नौकरियां खतरे में

SBI Research का अनुमान, RBI दिसंबर में Repo Rate केवल 0.25 प्रतिशत बढ़ाएगा

DRI ने Delhi में पकड़ी 22 किग्रा Cocaine, विदेशी महिला फर्जी राजनयिक बनकर कर रही थी तस्करी

Ola Electric डीलर नेटवर्क और उत्पादन बढ़ाकर दिसंबर तक 25000 Vehicles तैयार करेगी