महाराष्ट्र: रायगढ़ में पेब किले के पास रास्ता भटके चढ़ाई करने वाले समूह को बचाया गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 07, 2025

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में पेब किले पर चढ़ाई के लिए गए सात दोस्तों को रास्ता भटक जाने के बाद रविवार को पुलिस और एक स्थानीय समूह ने बचा लिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि मुंबई के पवई क्षेत्र से यह समूह महानगर से लगभग 80 किलोमीटर दूर नेरल के निकट ऐतिहासिक स्थल गया था। चढ़ाई करने वाले (ट्रेकर) इस समूह में कुछ लड़कियां भी शामिल थीं।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि वन क्षेत्र से गुजरते समय चढ़ाई करने वाले रास्ता भटक गए और कई घंटों तक उन्हें रास्ता नहीं मिल सका। उनमें से एक ने पुलिस से संपर्क किया। पुलिस और स्थानीय बचाव दल की एक टीम ने फिर उन्हें ढूंढ निकाला और उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

प्रमुख खबरें

G-RAM-G Bill को लेकर मोहन यादव ने कसा कांग्रेस पर तंज, भगवान राम के नाम से इतनी नफरत क्यों?

हार से बचने के लिए हटाए गए 73 लाख मतदाताओं के नाम, AAP का आरोप

सभी माफियाओं पर बुलडोजर चलाए जाने चाहिए, कफ सिरप रैकेट को लेकर अखिलेश ने उठाए सवाल

पूर्वोत्तर बनेगा एविएशन हब! PM मोदी ने किया सबसे बड़े एयरपोर्ट टर्मिनल का उद्घाटन