Maharashtra के मुख्यमंत्री को ‘योगी मॉडल’ अपनाना चाहिए : टी राजा सिंह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 20, 2023

औरंगाबाद। तेलंगाना में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के निलंबित नेता एवं विधायक टी. राजा सिंह ने कहा है कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को उत्तर प्रदेश के अपने समकक्ष योगी आदित्यनाथ का अनुकरण करना चाहिए और सरकारी जमीन पर अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए बुलडोजर का इस्तेमाल करना चाहिए। छत्रपति संभाजी नगर (पूर्व में औरंगाबाद) में रविवार को एक जनसभा को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि शिंदे को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि छत्रपति शिवाजी महाराज के किलों से अतिक्रमण हटाया जाए और वह ‘‘बुलडोजर शिंदे’’ के रूप में जाने जाएं।

उन्होंने छत्रपति संभाजी नगर में सकल हिंदू समाज द्वारा आयोजित एक मोर्चा को संबोधित करते हुए ‘‘लव जिहाद’’ के खिलाफ कानून की मांग की। हैदराबाद से विधायक सिंह ने कहा, ‘‘महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नक्शेकदम पर चलना चाहिए। सरकारी जमीन पर अतिक्रमण की पहचान की जानी चाहिए और 100 बुलडोजर खरीद कर इनकी मदद से अतिक्रमण हटा देना चाहिए।’’ सिंह ने कहा कि महाराष्ट्र में सतारा जिले के प्रतापगढ़ किले में अफजल खान के मकबरे से जिस तरह से अतिक्रमण हटाया गया उसी तरह से छत्रपति शिवाजी महाराज के किलों से अतिक्रमणों को भी हटाया जाना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: Rahul Gandhi के खिलाफ पुलिस कार्रवाई घबराई मोदी सरकार का कायरतापूर्ण कृत्य: पटोले

उन्होंने कहा, ‘‘शिंदे को अपनी पहचान ‘‘बुलडोजर एकनाथ शिंदे’’ के रूप में बनानी चाहिए।’’ शिवसेना का शिंदे गुट महाराष्ट्र में भाजपा के साथ सत्ता में है। महाराष्ट्र के औरंगाबाद शहर का हाल में नाम बदले जाने को लेकर कुछ लोगों द्वारा विरोध किए जाने पर सिंह ने कहा, ‘‘धर्मनिरपेक्ष लोग कहते हैं कि मुस्लिम शिवाजी महाराज की सेना में शामिल थे।

प्रमुख खबरें

Shah ने BJP और उसके छद्म सहयोगियों को नेशनल कॉन्फ्रेंस को हराने का निर्देश दिया: Omar

विपक्षी दलों के नेताओं को जेल भेजने में Congress अव्वल : Chief Minister Mohan Yadav

Manoj Tiwari ने मुझ पर हमला कराया क्योंकि लोग अब उन्हें स्वीकार नहीं कर रहे हैं: Kanhaiya

Shakti Yojana से Metro को नुकसान होने संबंधी प्रधानमंत्री की टिप्पणी से हैरान हूं: Shivkumar