महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने की 'महा पूजा', COVID-19 संकट के अंत के लिए की प्रार्थना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 20, 2021

पुणे। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को आषाढ़ी एकादशी के अवसर पर सोलापुर जिले के पंढरपुर शहर के एक मंदिर में भगवान विट्ठल और देवी रुक्मिणी की महा पूजा की और उन्होंने भगवान से कोविड-19 संकट की समाप्ति और राज्य में सभी के अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की। लंबे समय से चली आ रही परंपरा के अनुसार, मुख्यमंत्री ने देर रात ढाई बजे अपनी पत्नी रश्मि ठाकरे के साथ पूजा की। एकादशी वारी नामक तीर्थयात्रा की समाप्ति का प्रतीक है। इस यात्रा के तहत श्रद्धालु राज्य भर से पैदल मंदिर नगरी पंढरपुर पहुंचते हैं। ‘आषाढ़ी एकादशी’ एक अहम हिंदू उत्सव है।

इसे भी पढ़ें: बसपा नेता मायावती ने जासूसी मामले की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच की मांग की

मुख्यमंत्री ने कहा कि हर साल इस दिन लाखों वारकरी यहां आते थे, लेकिन उनमें से कई मंदिर के गर्भगृह में दर्शन के लिए भी नहीं जा पाते थे और उन्हें बाहर से ही मंदिर के दर्शन करके घर लौटना पड़ता था। ठाकरे ने कहा, “ यह श्रद्धा ही है जो उन्हें यहां पैदल लेकर आती है और एक मजबूत नींव प्रदान करती है जिस पर राज्य और राष्ट्र खड़े होते हैं।” उन्होंने कहा कि वह भाग्यशाली हैं कि उन्हें पंढरपुर आने और महा पूजा करने का मौका मिला। मंदिर के गर्भगृह की संरचना की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने सोलापुर जिले के अभिभावक मंत्री दत्तात्रेय भरणे से इस विरासत को दुनिया को दिखाने को कहा और इसके लिए एक परियोजना शुरू करने का सुझाव दिया। मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार की ओर से पंढरपुर नगर परिषद को पांच करोड़ रुपये का चेक सौंपा।

प्रमुख खबरें

IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या मामला: CCTV फुटेज से सामने आया घटनाक्रम; परीक्षा हॉल से निकलने के बाद हॉस्टल में साहिल के आखिरी कदम कैद

National Film Awards 2026 | दिल्ली से बाहर पहली बार गुजरात के केवड़िया में 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, राष्ट्रपति मुर्मू करेंगी विजेताओं को सम्मानित

वैश्विक दबाव के बीच UN में पहले बहुपक्षवाद शिखर सम्मेलन की भारत ने की सह-मेजबानी

Sakshi Chaudhary ने पेरिस ओलंपिक पदक विजेता Villegas को 5-0 से हराकर किया उलटफेर