Maharashtra Congress का आरोप, Rahul Bondre पर BJP में शामिल होने का दबाव डाला गया

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 19, 2026

कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई ने आरोप लगाया है कि उसके पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे पर सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल होने का दबाव बनाया गया था। पार्टी ने दावा किया कि जब विधायक ने पाला नहीं बदलने का फैसला किया तो उनके शैक्षणिक संस्थान के संबंध में पुलिस की ओर से नोटिस भेजकर उन्हें निशाना बनाया जा रहा था। विपक्षी दल ने रविवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बोंद्रे को व्यक्तिगत रूप से फोन किया, उन्हें समर्थन का आश्वासन दिया और बिना किसी डर के लड़ने की सलाह दी।

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा बोंद्रे को इसलिए नोटिस जारी कर रही थी, क्योंकि उन्होंने अपनी राजनीतिक लड़ाई जारी रखने का फैसला किया था। पार्टी ने जोर देकर कहा, “राहुल बोंद्रे न तो डरेंगे और न ही दबाव के आगे झुकेंगे। वह अपना संघर्ष नहीं रोकेंगे।” इससे पहले, बोंद्रे ने 22 सितंबर को राहुल गांधी से फोन पर बातचीत के बाद भाजपा में शामिल होने की अपनी योजना छोड़ दी थी।

उन्होंने कहा था कि वह मुश्किलों का सामना करने के बावजूद कांग्रेस के लिए काम करना जारी रखेंगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के साथ मिलकर लड़ाई लड़ेंगे। कांग्रेस नेताओं विजय वडेट्टीवार और यशोमती ठाकुर ने तब आरोप लगाया था कि बोंद्रे पर दबाव बनाया जा रहा है और उनके खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं।

प्रमुख खबरें

Balochistan में IED ब्लास्ट से पाकिस्तानी सेना के Major की मौत, 4 आतंकी ढेर

CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका की रिहाई अटकी, SEM को धमकी मिलने पर दर्ज हुई FIR

Dussehra पर रावण दहन के लिए बेस्ट हैं ये Farsi Salwar Suit डिजाइंस

दशहराः शौर्य, साधना एवं नवसंकल्प का महापर्व