महाराष्ट्र कांग्रेस ने पार्टी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर खरगे को बधाई दी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 31, 2022

कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई ने रविवार को विश्वास जताया कि पार्टी के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के नेतृत्व में यह (पार्टी) जोरदार वापसी करेगी। कांग्रेस की प्रदेश इकाई ने कहा कि पार्टी के शीर्ष पद पर खरगे का चुना जाना एक ऐतिहासिक अवसर है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की विस्तारित कार्यकारी समिति ने खरगे के पार्टी अध्यक्ष चुने जाने पर आम सहमति से प्रस्ताव पारित कर उन्हें बधाई दी। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रभारी एच.के. पाटिल ने कहा कि पार्टी समावेशिता में यकीन रखती है और समाज के सभी वर्गों के लोगों को समान अवसर देती है।

प्रमुख खबरें

Indian Sports में बड़ा विवाद: कोच पर नशे में Harassment का आरोप, Paralympic Champion Sumit Antil ने खोले राज

IPL में BCCI का हंटर, Rajasthan Royals मैनेजर पर नियम तोड़ने पर लगा भारी जुर्माना

क्या Hyrox जैसे महंगे Events एक Fitness Scam हैं? हजारों की फीस पर यूजर्स ने उठाए सवाल

तेल, गैस...भारत का दिल देखो, मुसीबत में एक नहीं अनेक देशों को कर रहा मदद