Maharashtra: MVA दलों में भी कई सीटों पर आर-पार की लड़ाई, शरद पवार बोले- जल्द समाधान निकालेंगे

By अंकित सिंह | Oct 31, 2024

राज्य विधानसभा चुनावों में कुछ सीटों पर महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के बीच दोस्ताना लड़ाई की अटकलों के बीच, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एससीपी) प्रमुख शरद पवार ने इस बात पर जोर दिया कि गठबंधन के साथी जल्द ही उन सीटों पर समाधान खोजने के लिए बैठेंगे जहां एमवीए से एक से अधिक नामांकन भरे गए है। पवार ने कहा कि मुझे इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है क्योंकि मैं इन सभी बातचीत का हिस्सा नहीं हूं। हमारे अन्य नेता इस पर विचार कर रहे हैं, लेकिन मुझे पता है कि कुछ 10-12 सीटें ऐसी हैं जहां गठबंधन की ओर से दो नामांकन भरे जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: Maharashtra: कांग्रेस को बड़ा झटका, BJP में शामिल हुए पार्टी के बड़े नेता, फड़णवीस ने किया स्वागत

पवार ने आगे कहा कि हम एक घोषणापत्र और अपनी विचारधारा के साथ लोगों के बीच जाएंगे ताकि हमें लोगों का समर्थन और मदद मिल सके। हम 6 नवंबर से राहुल गांधी, उद्धव ठाकरे और मेरी मौजूदगी में चुनाव प्रचार शुरू करेंगे। मुझे यकीन है कि महाराष्ट्र के लोग हमें भरपूर समर्थन देंगे।' महाराष्ट्र में एक ही चरण में 20 नवंबर को चुनाव होंगे और वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी। इस बीच, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) के महासचिव डी राजा ने सीट बंटवारे पर इंडिया ब्लॉक में गठबंधन दलों को विश्वास में नहीं लेने के लिए कांग्रेस की आलोचना की और कहा कि कांग्रेस को भाजपा से सवाल करने के बजाय खुद से सवाल करना चाहिए।

प्रमुख खबरें

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले बोले Abhijit Deepke, पाबंदियों से साफ है सरकार डरी हुई है

Delhi Police Security | जंतर-मंतर पर CJP के विरोध प्रदर्शन से पहले बढ़ाई गई सुरक्षा, कनॉट प्लेस से मेट्रो तक कई पाबंदियां लागू, इन रास्तों से बचें

लगातार आशीर्वाद के लिए लोगों का आभार, प्रधानमंत्री मोदी ने उपचुनावों में BJP की जीत के लिए वोटरों का किया धन्यवाद

Kerala High Court ने दी 8 हफ्ते की मोहलत, पशु मंडियों पर निगरानी समितियां न बनने पर लग सकती है रोक