महाराष्ट्र: सीमा शुल्क विभाग ने 6 दिनों में रत्नागिरी समुद्र तटों से 250 किग्रा से अधिक हशीश जब्त की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 21, 2023

सीमा शुल्क विभाग ने छह दिनों में महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले के सात समुद्र तटों पर 250 किलोग्राम से अधिक हशीश जब्त की है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि 14 अगस्त से 19 अगस्त के बीच जिले के कार्डे, लाडघर, केल्शी, कोलथारे, मुरुड, बुरुंडी और बोर्या समुद्र तटों और दाभोल खाड़ी से प्रतिबंधित मादक पदार्थ जब्त किये गये। उन्होंने कहा कि सीमा शुल्क विभाग को संदेह है कि अफगानिस्तान और पाकिस्तान से आया प्रतिबंधित सामान या तो गिर गया था या तस्करी के उद्देश्य से विदेशी जहाजों द्वारा फेंक दिया गया था। अधिकारी ने बताया कि दापोली सीमा शुल्क प्रभाग के अधिकारी 14 अगस्त को कराडे समुद्र तट पर गश्त कर रहे थे, इसी दौरान उन्होंने 10 संदिग्ध पैकेट बरामद किये।

दापोली सीमा शुल्क के सहायक आयुक्त श्रीकांत कुडालकर ने कहा, ‘‘हमने पिछले सोमवार से शनिवार तक छह दिनों में सात समुद्र तटों से 250 किलोग्राम से अधिक प्रतिबंधित सामग्री बरामद की है और हमारा तलाशी अभियान अब भी जारी है।’’कुडालकर ने तट के किनारे रहने वाले लोगों से अपील की कि अगर उन्हें कोई ऐसा बैग मिले, जिसमें नशीली दवाएं हों तो वे विभाग से संपर्क करें। अधिकारी ने कहा, ‘‘अगर किसी के पास से ऐसे मादक पदार्थ पाये जाते हैं, तो उनके खिलाफ स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत उचित कार्रवाई की जाएगी।

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी