महाराष्ट्र: व्यक्ति को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में नर्तकी गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 11, 2025

महाराष्ट्र के सोलापुर में पुलिस ने 21 वर्षीय एक लोक नर्तकी को गिरफ्तार किया है, जिसके घर के बाहर 34 वर्षीय उप-सरपंच ने खुद को कथित तौर पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी।

पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि प्रतीत होता है कि आरोपी महिला के साथ उप-सरपंच गोविंद बर्गे के रिश्ते ठीक नहीं थे और वह महिला की बढ़ती मांगों से परेशान थे।

पुलिस ने कहा कि नृतकी की नजर उप-सरपंच की संपत्ति पर थी। उप-सरपंच के परिवार के सदस्यों ने बताया कि सोलापुर के बार्शी में एक लोक नृत्य मंडली की सदस्य आरोपी पूजा गायकवाड़ से बर्गे का संबंध था।

गायकवाड़ कथित तौर पर बर्गे परजमीन और एक बंगला अपने नाम कराने का दबाव बना रही थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला ने धमकी दी थी कि अगर बर्गे ने उसकी बात नहीं मानी, तो वह उसके खिलाफ झूठा मामला दर्ज कराएगी।

पुलिस ने कहा, ‘‘मंगलवार को बार्शी तहसील के सासुरे गांव में गायकवाड़ की मां के घर के बाहर बर्गे की कार में उनका शव मिला और उनके सिर में गोली लगने के निशान थे। आत्महत्या करने से पहले, बर्गे ने गायकवाड़ को वीडियो कॉल किया था और बातचीत के लिए बुलाने की कोशिश की थी, लेकिन उसने मना कर दिया।’’

बर्गे के साले ने गायकवाड़ के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कराया, जिसके बाद गायकवाड़ को गिरफ्तार कर लिया गया और तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

बर्गे बीड के जियोराई में स्थित लुखामसाला के उप-सरपंच थे। वह ठेकेदार थे और बार्शी में स्थित एक लोक कला केंद्र में अक्सर आते-जाते थे, जहां उनकी मुलाकात गायकवाड़ से हुई थी।

प्रमुख खबरें

Supreme Court ने 26 आंतरिक समितियों का पुनर्गठन किया

Ghaziabad: ग्राहकों के खातों से 65 लाख रुपये के गबन का आरोपी बैंक कर्मी गिरफ्तार

आर्थिक तंगी, घर खाली करने के दबाव के कारण परिवार के सदस्यों के आत्महत्या करने का संदेह: पुलिस

संविधान कमजोर कर रही मोदी सरकार, सामाजिक न्याय के लाभ पलटे गए: खरगे