By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 23, 2024
महाराष्ट्र के ठाणे जिले के डोंबिवली शहर में 29 वर्षीय एक महिला और उसकी ढाई साल की बेटी अपने घर में मृत पाई गईं। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी के मुताबिक, पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला हुआ। उन्होंने कहा, जब सकपाल का पति रात को करीब आठ बजे घर लौटा, तो उसने कमरा अंदर से बंद पाया। कमरे में प्रवेश करने के बाद उसने अपनी पत्नी और बेटी का शव देखा।
अधिकारी के अनुसार, पुलिस विभिन्न कोण से मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि घटना के संबंध में हत्या की धारा सहित भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।