Maharashtra के उपमुख्यमंत्री शिंद भीड़ के चलते होटल की लिफ्ट में नहीं प्रवेश कर पाए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 21, 2025

महाराष्ट्र में पालघर जिले के विरार में शनिवार को एक निजी कार्यक्रम में उस समय अफरा-तफरी की स्थिति देखने को मिली, जब उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भीड़भाड़ के कारण लिफ्ट में प्रवेश नहीं कर पाए।

घटनास्थल पर मौजूद सूत्रों ने बताया कि यह घटना उस वक्त हुई, जब शिंदे की पार्टी शिवसेना के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उनके साथ लिफ्ट की ओर दौड़े। सूत्रों के मुताबिक, सुनियोजित योजना के अभाव में, कई कार्यकर्ता और पदाधिकारी शिंदे से पहले ही लिफ्ट में घुस गए, जिससे अफरा-तफरी मच गई।

सूत्रों का कहना है कि जैसे ही शिंदे ने लिफ्ट में प्रवेश करने की कोशिश की, अव्यवस्था की स्थिति पैदा हो गई, जिसके चलते सुरक्षाकर्मियों और होटल के कर्मचारियों को हस्तक्षेप करना पड़ा और उपमुख्यमंत्री के लिए जगह खाली करानी पड़ी।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यह अफरा-तफरी उस वक्त मची, जब कई समूह एक साथ लिफ्ट में घुसने की कोशिश कर रहे थे। बाद में पुलिस ने शिंदे की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित के लिए उस जगह को खाली करा दिया।

सूत्रों के अनुसार, उपमुख्यमंत्री के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। बाद में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि स्थिति को शीघ्र ही नियंत्रण में कर लिया गया और शिंदे सुरक्षित हैं। होटल अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि भीड़ हटने के बाद लिफ्ट सामान्य रूप से संचालित हो रही थी।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Nikhil Gupta ने कबूला Pannun की हत्या का प्लान, FBI बोली- यह अंतर्राष्ट्रीय दमन का मामला है

Rahul Gandhi की किसानों संग बैठक पर बड़ा सियासी बवाल, BJP ने फोटो शेयर कर कसा तंज

US-Iran Tension Live Updates: परमाणु समझौते से पहले छिड़ेगी जंग? Donald Trump ने दी खुली चेतावनी

Bangladesh Election Results Live Updates: बांग्लादेश में दो दशक बाद BNP की सत्ता में वापसी, जीत के बाद PM Modi को दिया धन्यवाद